Multibagger Stock: 13 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति, 5 साल में 14,825% का दमदार रिटर्न

Multibagger Penny Stock: शेयर बाजार में कई स्टॉक ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस लिस्ट में Indo Thai Securities के शेयर भी शामिल हैं। Indo Thai Securities Ltd के शेयरों ने हाल के वर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

Advertisement
Multibagger Penny Stock
Multibagger Penny Stock

By Priyanka Kumari:

शेयर बाजार में कई स्टॉक ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस लिस्ट में Indo Thai Securities के शेयर भी शामिल हैं। Indo Thai Securities Ltd के शेयरों ने हाल के वर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस स्टॉक ने बीते 5 वर्षों में 14,825% की शानदार बढ़त दर्ज की है।

शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न

5 साल पहले इस शेयर की कीमत मात्र ₹13.40 थी, जो अब ₹2,000 तक पहुंच चुकी है। यानी इस दौरान इसने निवेशकों को 14,825% का रिटर्न दिया।

2021 में यह शेयर 1,205% बढ़ा था, जबकि 2022 में इसमें 456% की उछाल आई। मौजूदा साल में भी इसने 53% की बढ़ोतरी दर्ज की है, भले ही शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ हो। पिछले 7 महीनों से यह स्टॉक लगातार पॉजिटिव रिटर्न दे रहा है, जिसमें सितंबर में 80.46% और अगस्त में 55.51% की तेजी शामिल है।

5 साल में 1 लाख का निवेश बना 1.49 करोड़

अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले ₹1 लाख इस शेयर में लगाए होते और उन्हें होल्ड किया होता, तो आज वह रकम 1.49 करोड़ रुपये हो जाती।

6 महीने में 557% का रिटर्न

Indo Thai Securities के शेयर फिलहाल ₹1,985 पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले 6 महीनों में इसने 557% की बढ़त हासिल की है। वहीं, YTD के दौरान यह स्टॉक 48% चढ़ चुका है। इस शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹2,200.15 और न्यूनतम स्तर ₹236 रहा है।

कंपनी का प्रोफाइल

Indo Thai Securities Ltd की स्थापना 1995 में हुई थी और यह NSE-BSE का एक प्रमुख सर्विस ब्रोकर है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹2,200 करोड़ है। यह रियल एस्टेट, ग्रीन टेक्नोलॉजी (फेमटो) और IFSC जैसे क्षेत्रों में सर्विस प्रदान करता है। इसके अलावा, यह व्यक्तिगत निवेश सलाह और वित्तीय सेवाएं भी मुहैया कराता है।
 

Read more!
Advertisement