Multibagger Defence Stock: 3 महीने में 100% से ज्यादा रिटर्न! अब कंपनी ने दी ये जानकारी - डिटेल्स
डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems ने 87.65 लाख वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलने को मंजूरी दी है। निवेशकों से 74.95 करोड़ रुपये प्राप्त होने के बाद नए शेयर अलॉट किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर।

Defence Stock: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) का शेयर आज फोकस में है। दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर फोकस में है।
कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने 87,65,615 वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलने को मंजूरी दी है। इसके लिए Lata Dhiraj Shah, Srinivasa Reddy Akuri और Ebisu Global Opportunities Fund Limited ने कुल 74.95 करोड़ रुपये का वारंट एक्सरसाइज प्राइस जमा किया।
कंपनी ने इन निवेशकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 87,65,615 नए इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इससे पहले 2 जून 2025 को कंपनी ने 30 निवेशकों को कुल 3,80,67,058 वारंट जारी किए थे।
Apollo Micro Systems Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 9:35 बजे तक एनएसई पर 1.14% या 5 रुपये टूटकर 433.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 1.13% या 4.95 रुपये टूटकर 433.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
3 महीने में 100% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को मात्र तीन महीने में 111 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है।
Q4FY26 Results
कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया कि Q4FY26 में परिचालन से राजस्व 26.87% बढ़कर 205.22 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 161.76 करोड़ रुपये था।
वहीं कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 161.64% की जोरदार बढ़त के साथ 37.44 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 14.31 करोड़ रुपये था।
रक्षा मंत्रालय से हाल ही में मिला था ये ऑर्डर
कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसे अपने सामान्य कारोबार के तहत कई नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। कंपनी को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) से ₹17.47 करोड़, पब्लिक सेक्टर डिफेंस अंडरटेकिंग्स से ₹9.52 करोड़ और प्राइवेट कंपनियों से ₹24.01 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इस तरह कंपनी को कुल ₹51.02 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल हुए हैं।