मल्टीबैगर कर्ज मुक्त कंपनी को मिला ऑर्डर, स्टॉक की कीमत ₹10 से कम

एक ऐसा मल्टीबैगर स्टॉक जो 10 रुपए से कम का है। कंपनी को बांग्लादेश से बड़ा ऑर्डर मिला है। आपको बता दें कि ये कंपनी कर्ज मुक्त हैं। आइये जानते हैं कंपनी और उससे जुड़े अहम पहलुओं के बारे में...

Advertisement
मल्टीबैगर कर्ज मुक्त कंपनी को मिला ऑर्डर, स्टॉक की कीमत ₹10 से कम
मल्टीबैगर कर्ज मुक्त कंपनी को मिला ऑर्डर, स्टॉक की कीमत ₹10 से कम

एक ऐसा मल्टीबैगर स्टॉक जो 10 रुपए से कम का है। कंपनी को बांग्लादेश से बड़ा ऑर्डर मिला है। आपको बता दें कि ये कंपनी कर्ज मुक्त हैं। आइये जानते हैं कंपनी और उससे जुड़े अहम पहलुओं के बारे में...

कंपनी से मिला ऑर्डर मिला

Ajooni Biotech Limited, एक शुद्ध शाकाहारी पशुओं की देखभाल से जुड़ी समाधान देने वाली कंपनी है। कंपनी को बांग्लादेश के ढाका में एक प्रमुख कंपनी Avon Animal Health से एक्सपोर्ट के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। आपको बता दें ये ऑर्डर रिपीट हुआ है। हाई क्वालिटी वाले पशु स्वास्थ्य प्रोडक्ट्स की सप्लाई और उनके किसानों को शिक्षित करने के लिए पहचानी जाती है। एवोन एनिमल हेल्थ ने Ajooni Biotech को जानवरों के चारे के सप्लीमेंट्स के लिए ऑर्डर दिया है।

बिजनेस मॉडल

Avon Animal Health, बांग्लादेश में हाई क्वालिटी वाले पशु स्वास्थ्य उत्पादों का एक प्रमुख इंपोर्टर, ट्रेडर और डिस्ट्रिब्यूटर है। यह स्थानीय किसानों के लिए प्रभावी उत्पादों की सोर्सिंग और प्रचार में विशेषज्ञता रखता है। Ajooni Biotech ने एवोन एनिमल हेल्थ से दोबारा ऑर्डर हासिल कर के अपनी साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। यह मौका उन्हें कैल्शियम, खनिज मिश्रण, मोलासवीट और रमेसिन जैसे प्रमुख मवेशी चारे के एक्सपोर्ट में मदद करेगा।

फाइनेंशियल्स

कंपनी की वित्तीय सेहत देखें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी ने ₹82.30 करोड़ की आय, ₹4.43 करोड़ का EBITDA और ₹2.17 करोड़ का नेट प्रफिट दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी ₹100 से ₹140 करोड़ के कुल कारोबार की उम्मीद कर रही है।

कंपनी का मार्केट कैप ₹121 करोड़ है। वहीं कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई ₹10.34 और न्यूनतम ₹3.46 है। स्टॉक ने अपने 52 हाई के न्यूनतम स्तर ₹3.46 प्रति शेयर से 100 प्रतिशत से अधिक के मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। शेयर होल्डिंग पैटर्न को देखें तो प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 26.89% है। तो वहीं FIIs की होल्डिंग 0.29% है। पब्लिक की हिस्सेदारी 72.82% है।

Read more!
Advertisement