MTAR Technologies: डिफेंस कम, क्लीन एनर्जी सेक्टर का ज्यादा है ये शेयर! एक्सपर्ट ने बताया अहम लेवल और टारगेट

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों के जवाब देते हुए BNK Securities के हेड ऑफ रिसर्च रचित खंडेलवाल ने कहा कि निवेशकों को MTAR को प्योर डिफेंस स्टॉक के बजाय क्लीन एनर्जी प्ले के तौर पर देखना चाहिए। 

Advertisement

By Gaurav Kumar:

MTAR Technologies भले ही डिफेंस शेयरों की तेजी में आगे बढ़ रहा हो, लेकिन BNK Securities के हेड ऑफ रिसर्च रचित खंडेलवाल के मुताबिक इसकी असली कहानी कुछ और है। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि निवेशकों को MTAR को प्योर डिफेंस स्टॉक के बजाय क्लीन एनर्जी प्ले के तौर पर देखना चाहिए। 

रचित खंडेलवाल ने कहा कि हम हर बार MTAR Technology को डिफेंस सेक्टर से जोड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन असलियत यह है कि यह कंपनी ज्यादा हद तक क्लीन एनर्जी पर केंद्रित है।

डिफेंस से ज्यादा क्लीन एनर्जी पर फोकस

MTAR को डिफेंस शेयरों में शामिल किए जाने की वजह से इसमें भी तेजी आई है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनी के बिजनेस मिक्स को बाजार कुछ ज्यादा ही सरल तरीके से देख रहा है।

उन्होंने बताया कि कंपनी की सिर्फ 12% आय एयरो-डिफेंस से आती है। उनके मुताबिक, कंपनी की बड़ी संभावनाएं क्लीन एनर्जी से जुड़ी हैं। साथ ही, इस क्षेत्र में सरकार की बढ़ती दिलचस्पी भी MTAR की ग्रोथ स्टोरी को मजबूत कर सकती है।

तेजी के बाद खरीदारी में जल्दबाजी नहीं

एक्सपर्ट ने मौजूदा स्तरों पर शेयर में एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “आज से शुरुआत करें, लेकिन अपना पूरा पैसा एक साथ निवेश न करें।”

उनकी रणनीति है कि निवेशक अपनी तय रकम का 10-15% हिस्सा हर ₹115-200 की गिरावट पर लगाएं। उन्होंने ₹6,800 को मजबूत सपोर्ट जोन बताया है। इस स्तर तक गिरावट में खरीदारी जारी रखी जा सकती है, इसके बाद नए कारोबारी आंकड़ों और प्रदर्शन में सुधार का इंतजार करना बेहतर होगा।

₹8,400 के पार निकला तो बड़ा मूव?

ऊपर की तरफ ₹8,400 अहम स्तर है। रचित खंडेलवाल के मुताबिक इसके ऊपर ब्रेकआउट मिलने पर शेयर में तेज उछाल आ सकता है और ₹10,400-₹11,300 तक के टारगेट खुल सकते हैं।

Read more!
Advertisement