MSEDCL से इस कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, इतना चढ़ गया भाव - आपके पास है?
स्टॉक दोपहर 2:55 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 2.31% या 14.55 रुपये की तेजी के साथ 644.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल के निर्माण में लगी हुई है।

गुरुवार को Nifty SME Emerge पर लिस्ट स्टॉक Alpex Solar Limited के स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 2% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। स्टॉक दोपहर 2:55 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 2.31% या 14.55 रुपये की तेजी के साथ 644.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
कंपनी फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल के निर्माण में लगी हुई है। Alpex Solar के स्टॉक में यह तेजी महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 45 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर मिलने के बाद देखने को मिल रही है।
MSEDCL से मिला 45 करोड़ रुपये का ऑर्डर
Alpex Solar ने मैगेल टायला सौर कृषि पंप योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 45 करोड़ रुपये का कमर्शियल ऑर्डर हासिल किया है। इस ऑर्डर के तहत Alpex Solar 3 HP, 5 HP, और 7.5 HP की क्षमता वाले ऑफ-ग्रिड डीसी सौर पीवी वाटर पंपिंग सिस्टम के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परिवहन, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग करेगी। कंपनी को यह ऑर्डर 60 दिनों के अंदर पूरा करना है।
एल्पेक्स सोलर लिमिटेड नॉर्थ इंडिया के टॉप पीवी मॉड्यूल निर्माताओं में से एक है। कंपनी के पास 375 लोगों की टीम है। कंपनी वर्तमान में 900 मेगावाट पीवी सौर मॉड्यूल का उत्पादन करती है। कंपनी 15000 से अधिक सोलर पंप स्थापित कर चुकी है और FY24 तक, एल्पेक्स ने अपना रेवेन्यू घरेलू बिक्री से किया था।
Alpex Solar Q3 Results
कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 137.97% बढ़कर 79 करोड़ रुपये से 188 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट YoY आधार पर 380% यानी 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 24 करोड़ रुपये रहा है।
Alpex Solar Share Price Return
कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 6 प्रतिशत से अधिक टूटा है। वहीं पिछले 1 महीने में स्टॉक 16 प्रतिशत से अधिक गिरा है। पिछले 3 महीने में शेयर 26 प्रतिशत और पिछले 6 महीने में 20 प्रतिशत टूटा है। हालांकि पिछले 1 साल में शेयर 60 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।