मजबूत नतीजों के बाद चमका ये ज्वेलरी स्टॉक! Q3 में 69% उछला मुनाफा - शेयर प्राइस 20 रुपये से कम

खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:44 बजे तक 2.92% या 0.47 रुपये चढ़कर 16.56 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.80% या 0.45 रुपये की तेजी के साथ 16.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

ज्वेलरी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड (Motisons Jewellers Ltd) के शेयर आज करीब 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक में यह तेजी कंपनी द्वारा बीते मंगलवार को जारी किए गए दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के रिजल्ट के बाद आई है। 

खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:44 बजे तक 2.92% या 0.47 रुपये चढ़कर 16.56 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.80% या 0.45 रुपये की तेजी के साथ 16.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के डेटा के मुताबिक सुबह 10:05 बजे तक कंपनी के 8,20,851 (8.2 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ था।

स्टॉक का 52 वीक हाई 24.01 रुपये है जो शेयर ने 8 जुलाई 2025 को बनाया था और इसका 52 वीक लो 10.63 रुपये है जो शेयर ने 27 जनवरी 2026 को बनाया था।

Motisons Jewellers Q3FY26 Results

मोतीसंस ज्वेलर्स का नेट प्रॉफिट दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में 69.54% बढ़कर ₹25.94 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही (दिसंबर 2024) में ₹15.30 करोड़ था।

इसके अलावा, कंपनी की बिक्री भी 20.14% बढ़कर दिसंबर 2025 तिमाही में ₹174.56 करोड़ पहुंच गई, जबकि दिसंबर 2024 की समान तिमाही में यह ₹145.30 करोड़ थी।

मोतीसंस ज्वेलर्स के बारे में

कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक मोतीसंस ज्वेलर्स लिमिटेड जयपुर के व्यापारिक जगत में एक स्थापित नाम है। कंपनी ने साल 1998 में ज्वेलर के रूप में अपनी शुरुआत की और जल्द ही न केवल जयपुर बल्कि पूरे देश में एक प्रसिद्ध ब्रांड के रूप में उभरी। कंपनी अपने शानदार और आकर्षक आभूषणों के निर्माण के लिए जानी जाती है, जिसने इसे देशभर में खास पहचान दिलाई है।

यह कंपनी सोना, हीरा, कुंदन, मोती, चांदी और प्लैटिनम आभूषणों का विस्तृत संग्रह पेश करती है। कंपनी के पास 3 लाख से अधिक डिज़ाइन उपलब्ध हैं, जिनमें पारंपरिक, आधुनिक और फ्यूज़न स्टाइल की ज्वेलरी शामिल है।

Read more!
Advertisement