ज्वेलरी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी ने जुटाए 6.88 करोड़ रुपये! जारी किए 54 लाख नए शेयर - शेयर प्राइस ₹20 से कम

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि कंपनी के बोर्ड मेंबर्स की फंड रेजिंग कमेटी ने 26 फरवरी 2026 को हुई बैठक में 54 लाख इक्विटी शेयर अलॉट करने को मंजूरी दी है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

ज्वेलरी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड (Motisons Jewellers Ltd) ने बीते गुरुवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद से कंपनी का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। 

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि कंपनी के बोर्ड मेंबर्स की फंड रेजिंग कमेटी ने 26 फरवरी 2026 को हुई बैठक में 54 लाख इक्विटी शेयर अलॉट करने को मंजूरी दी है।

ये शेयर 5.40 लाख वारंट के आंशिक कन्वर्जन के बाद जारी किए गए हैं, जो पहले प्रेफरेंशियल आधार पर Nexpact Limited (नॉन-प्रमोटर, पब्लिक कैटेगरी) को दिए गए थे। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपये और इश्यू प्राइस 17 रुपये (जिसमें 16 रुपये प्रीमियम शामिल है) रखा गया है।

वारंटहोल्डर्स ने प्रति वारंट बची हुई 75% राशि यानी 127.50 रुपये का भुगतान किया है, जिससे कुल लगभग 6.88 करोड़ रुपये कंपनी को प्राप्त हुए। इससे पहले वारंट 170 रुपये प्रति वारंट के हिसाब से जारी हुए थे, जिनमें 25% राशि पहले ही जमा कराई गई थी और बाकी 18 महीनों के भीतर जमा करनी थी।

इस अलॉटमेंट के बाद कंपनी की जारी और चुकता पूंजी बढ़कर 1,00,17,60,000 रुपये हो गई है, जो 1 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 1,00,17,60,000 शेयरों में डिवाइड है। 

Motisons Jewellers Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 11:33 बजे तक बीएसई पर 0.94% या 0.15 रुपये गिरकर 15.82 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.75% या 0.12 रुपये गिरकर 15.84 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Motisons Jewellers Q3FY26 Results

मोतीसंस ज्वेलर्स का नेट प्रॉफिट दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में 69.54% बढ़कर ₹25.94 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही (दिसंबर 2024) में ₹15.30 करोड़ था।

इसके अलावा, कंपनी की बिक्री भी 20.14% बढ़कर दिसंबर 2025 तिमाही में ₹174.56 करोड़ पहुंच गई, जबकि दिसंबर 2024 की समान तिमाही में यह ₹145.30 करोड़ थी।

Read more!
Advertisement