UltraTech Cement पर ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली की नजर, शेयर में 24% उछाल की उम्मीद

UltraTech Cement Share Price: सीमेंट कंपनी UltraTech Cement पर मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट आई है। फर्म ने कहा कि स्टॉक में 24 फीसदी की तेजी आ सकती है।

Advertisement
Shares of UltraTech Cement added more than 1.15 per cent to Rs 11,776.65 during the day, to command a total marketcap of 3.45 lakh crore.

By Priyanka Kumari:

सीमेंट बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) एक बार फिर चर्चा में है। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने इस कंपनी को अपने पसंदीदा शेयरों में शामिल किया है। फर्म ने शेयर का नया टारगेट प्राइस ₹14,000 रखा है। अभी शेयर का दाम करीब ₹11,400 है यानी इसमें 24% तक बढ़त की उम्मीद है।

दोपहर 1.11 बजे कंपनी के शेयर 1.66 फीसदी की तेजी के साथ ₹11,447.00 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। 

अल्ट्राटेक सीमेंट लगातार अपना कारोबार बढ़ा रही है। साल 2022 में जहां कंपनी का मार्केट में हिस्सा 20% था, वहीं अब ये बढ़कर 28% हो गया है। कंपनी पूरे देश में फैली हुई है और इसके अपने कई रिटेल शॉप भी हैं, जिससे इसकी बिक्री और भी मजबूत हो रही है।

ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले 3 सालों में कंपनी की बिक्री हर साल करीब 10% की रफ्तार से बढ़ेगी, जबकि बाकी सीमेंट कंपनियों की ग्रोथ करीब 7.5% रहेगी।

कीमत तय करने में भी कंपनी सबसे आगे

अल्ट्राटेक सिर्फ सस्ती सीमेंट नहीं बेचती, इसके पास प्रीमियम यानी अच्छी क्वालिटी वाली सीमेंट भी है। इसके साथ ही कंपनी अपने कई प्रोडक्ट सीधे ग्राहक तक पहुंचा रही है, जिससे बीच के खर्चे बच जाते हैं। इस वजह से कंपनी को अपने दाम खुद तय करने में आसानी होती है और उसे अच्छा मुनाफा भी होता है।

खर्चा कम करने में जुटी कंपनी

कंपनी का प्लान है कि वो साल 2027 तक हर टन सीमेंट पर ₹300 तक की बचत करे। पिछली साल कंपनी ने ₹86 की बचत पहले ही कर ली है। ऐसे में बाकी खर्चा कम करने में भी वो कामयाब हो सकती है। इससे कंपनी का मुनाफा और बढ़ेगा।

मॉर्गन स्टैनली कहती है कि अल्ट्राटेक सीमेंट के पास देशभर में फैला नेटवर्क है। ये तेजी से अपनी फैक्ट्री की कैपेसिटी बढ़ा रही है। यही वजह है कि यह कंपनी सीमेंट सेक्टर में सबसे भरोसेमंद दांव बन गई है।

Read more!
Advertisement