Morgan Stanley हुआ मिडकैप स्टॉक पर बुलिश, कहा-20% चढ़ेगा भाव

Brokerage Report: केमिकल सेक्टर में तेजी आने की उम्मीद है। इस संभावना के बीच ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley की रिपोर्ट आई है। ब्रोकरेज हाउस दो मिडकैप स्टॉक पर बुलिश हैं।

Advertisement
Bahubali Stocks
Bahubali Stocks

By Priyanka Kumari:

भारत का केमिकल सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है। ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि साल 2026 से इस सेक्टर में एक नई वॉल्यूम-लीड ग्रोथ साइकिल शुरू हो सकती है। यह तेजी लंबे समय तक टिक सकती है। इस ग्रोथ का सीधा फायदा कुछ चुनिंदा कंपनियों को मिलने की उम्मीद है। इसमें PI Industries और Navin Fluorine का नाम सबसे ऊपर है।

क्यों बढ़ा केमिकल सेक्टर में भरोसा?

ग्लोबल लेवल पर डिमांड में सुधार और इनवेंटरी का साफ होना भारतीय केमिकल कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार FY27 तक कंपनियां डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज कर सकती हैं। इसके साथ ही 20% से अधिक की सालाना कमाई की उम्मीद जताई गई है। FY28 तक रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE) में लगभग 200 बेसिस पॉइंट्स का सुधार देखने को मिल सकता है।

हालांकि सेक्टर के वैल्यूएशन पहले से ऊंचे हैं, लेकिन ब्रोकरेज हाउस अब पूरे सेक्टर की बजाय गिने-चुने मजबूत स्टॉक्स पर फोकस कर रहे हैं, जिनमें लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावना साफ दिखाई देती है।

PI Industries

Morgan Stanley ने PI Industries की रेटिंग ‘Equalweight’ से बढ़ाकर ‘Overweight’ कर दी है। साथ ही टारगेट प्राइस ₹3524 से बढ़ाकर ₹5000 कर दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 20% ज्यादा है। शेयर शुक्रवार को ₹4135 पर ट्रेड कर रहा था, जो कि दिनभर में 4% से ज्यादा की बढ़त दिखाता है।

कंपनी के एग्रोकेमिकल सेगमेंट में FY28 तक 7% की एर्निंग्स ग्रोथ की उम्मीद है। वहीं, फार्मा डिवीजन में थोड़ी सुस्ती रह सकती है। लेकिन नए मोलेक्युल्स, डोमेस्टिक डिमांड और एक्सपोर्ट्स की वजह से वॉल्यूम ग्रोथ आने की संभावना है। FY28 तक कंपनी के Custom Synthesis बिजनेस का 25% हिस्सा सिर्फ नए मोलेक्युल्स से आएगा। मजबूत एक्सपोर्ट्स और बेहतर ऑपरेशनल परफॉरमेंस की वजह से ब्रोकरेज को इसमें आगे और ग्रोथ की उम्मीद है।

Navin Fluorine 

Navin Fluorine को लेकर ब्रोकरेज ने अपनी रेटिंग ‘Underweight’ से बढ़ाकर ‘Equalweight’ कर दी है। हालांकि, शेयर का नया टारगेट प्राइस ₹3242 से बढ़ाकर ₹4160 किया गया है, जो अभी के भाव ₹4480 से थोड़ा नीचे है। इसके बावजूद ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन आने वाले समय में सुधर सकता है।

इसका हाई परफॉरमेंस सेगमेंट अब पहले से ज्यादा वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। इस सेगमेंट के मल्टीप्ल को 20-22x से बढ़ाकर 25x कर दिया गया है। हालांकि मौजूदा वैल्यूएशन को देखते हुए इसमें बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं की जा रही, लेकिन लॉन्ग टर्म निवेश के नजरिए से यह एक स्थिर ऑप्शन हो सकता है।

Read more!
Advertisement