Q1 नतीजों के बाद पैकेजिंग कंपनी के शेयर में तेजी, मुनाफा 14% बढ़ा; निवेशकों को मिला एक और बड़ा अपडेट

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि Q1 में कंपनी की नेट सेल्स 24.90% बढ़कर ₹300.45 करोड़ हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹240.56 करोड़ थी। इस दौरान कंपनी का EBITDA 19.10% बढ़कर ₹56.43 करोड़ रहा, जबकि Q1 FY26 में यह ₹47.38 करोड़ था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

पैकेजिंग सेक्टर की कंपनी, Mold-Tek Packaging Ltd का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों को जारी किया जिसके बाद आज शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा कंपनी ने निवेशकों को एक और बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि Q1 में कंपनी की नेट सेल्स 24.90% बढ़कर ₹300.45 करोड़ हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹240.56 करोड़ थी। इस दौरान कंपनी का EBITDA 19.10% बढ़कर ₹56.43 करोड़ रहा, जबकि Q1 FY26 में यह ₹47.38 करोड़ था। कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) 14.15% बढ़कर ₹25.57 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹22.40 करोड़ था। वहीं, प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 13.86% बढ़कर ₹34.17 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹30.01 करोड़ था। कंपनी की सेल्स वॉल्यूम में भी 6.25% की बढ़ोतरी हुई और यह 11,378 मीट्रिक टन (MT) से बढ़कर 12,089 MT हो गई।

सेगमेंट के हिसाब से देखें तो Q1 FY27 में Mold-Tek Packaging के Pharma Packs सेगमेंट की सेल्स वॉल्यूम में सबसे ज्यादा 38.75% की बढ़ोतरी हुई। यह कंपनी का नया वर्टिकल है और कंपनी के मुताबिक इसे बाजार में तेजी से स्वीकार किया जा रहा है, जो उसकी इनोवेशन और नए प्रोडक्ट को जल्दी बाजार में उतारने की क्षमता को दिखाता है। वहीं, Food & FMCG Packs की सेल्स वॉल्यूम 26.20% बढ़ी, जिसे लगातार मजबूत मांग और बाजार में बढ़ती पहुंच का फायदा मिला।

Paints Packs सेगमेंट में भी 10.82% की ग्रोथ दर्ज की गई, जो मजबूत मांग और ग्राहकों के भरोसे को दिखाती है। हालांकि, Lube Packs सेगमेंट पर ईरान युद्ध का असर देखने को मिला। कंपनी के मुताबिक युद्ध के कारण ग्राहकों को जरूरी इनपुट की सप्लाई में दिक्कत हुई, जिससे इस तिमाही में ल्यूब्रिकेंट कंपनियों की मांग कम रही।

हैदराबाद यूनिट्स के कंसोलिडेशन का फायदा

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने पिछले 6 महीनों के दौरान हैदराबाद में अपनी 5 यूनिट्स को मिलाकर 2 बड़ी यूनिट्स में कंसोलिडेट किया है। अब कंपनी की प्रमुख यूनिट्स अन्नाराम और सुल्तानपुर में हैं। इससे सभी प्रिंटिंग गतिविधियां एक ही जगह पर आ गई हैं, जिससे कंपनी को ओवरहेड खर्च, एक यूनिट से दूसरी यूनिट में सामान भेजने की लागत और रिजेक्शन कम करने में मदद मिली है।

इसके साथ ही कंपनी का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन बढ़कर 75% तक पहुंच गया है। कंपनी के मुताबिक, इन सुधारों के चलते भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद EBITDA मार्जिन रिकॉर्ड ₹46.68 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं, Pharma सेगमेंट की वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 38.75% रही और कंपनी तेजी से नए क्लाइंट भी जोड़ रही है। आगे कंपनी Ophthalmic Packs यानी आंखों से जुड़ी दवाओं की पैकेजिंग और दूसरे मेडिकल डिवाइस सेगमेंट में भी उतरने की योजना बना रही है।

Mold-Tek Packaging Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 9:20 बजे तक बीएसई पर 1.18% या 8.15 रुपये चढ़कर 699.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.10% या 0.70 रुपये चढ़कर 693.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Read more!
Advertisement