तीन से चार हफ्तों में ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 20% तक का रिटर्न - मिराए एसेट शेयरखान ने लगाया बड़ा दांव

मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने टेक्निकल चार्ट्स के आधार पर 5 ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है जो अगले तीन से चार हफ्तों में 20% तक का रिटर्न दे सकते हैं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Stocks to BUY: मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने टेक्निकल चार्ट्स के आधार पर 5 ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है जो अगले तीन से चार हफ्तों में 20% तक का रिटर्न दे सकते हैं। इनमें बजाज ऑटो, टाइटन, पीबी फिनटेक, बजाज फिनसर्व और नायका शामिल हैं।

बजाज ऑटो - 14% अपसाइड

बजाज ऑटो ने डेली चार्ट पर फॉलिंग चैनल पैटर्न से ब्रेकआउट किया है। RSI और MACD दोनों ही पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहे हैं। इसे ₹8,573-₹8,500 के दायरे में खरीदने की सलाह दी गई है और टारगेट ₹9,800 रखा गया है। अगर स्टॉक ₹8,100 तक गिरता है तो यह व्यू लागू नहीं होगा।

पीबी फिनटेक- 20% तक संभावित रिटर्न

इस स्टॉक में सबसे ज्यादा अपसाइड की संभावना बताई गई है। चार्ट्स पर बुलिश फ्लैग पैटर्न ब्रेकआउट दिख रहा है। RSI 61 पर और MACD पॉजिटिव है। इसे ₹1,895-₹1,865 के बीच खरीदने की सलाह दी गई है और टारगेट ₹2,240 रखा गया है। अगर शेयर ₹1,700 पर गिरता है तो व्यू व्यू लागू नहीं होगा।

टाइटन - 12% अपसाइड

टाइटन के डेली चार्ट पर डिसेंडिंग ट्रायंगल पैटर्न ब्रेकआउट दिखा है और MACD पॉजिटिव क्रॉसओवर में है। इसे ₹3,510-₹3,470 रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है और इसका टारगेट ₹3,900 रखा गया है।

बजाज फिनसर्व -18% अपसाइड

बजाज फिनसर्व अभी लोअर फ्लैग चैनल पर कंसोलिडेट कर रहा है। RSI 38 पर है यानी लगभग ओवरसोल्ड जोन में, और MACD पॉजिटिव हो रहा है। इसे ₹2,010-₹1,990 पर खरीदने की सलाह दी गई है और इसका टारगेट ₹2,340 रखा गया है। अगर स्टॉक ₹1,890 तक गिरता है तो व्यू लागू नहीं होगा।

नायका -15% अपसाइड

कॉस्मेटिक्स सेक्टर की कंपनी नायका अपने 20-DMA से ऊपर ट्रेड कर रही है और MACD पॉजिटिव है। इसे ₹218-₹215 पर खरीदने और ₹243 तक टारगेट रखने की सलाह दी गई है। ₹205 पर व्यू लागू नहीं होगा।

मिराए एसेट शेयरखान का कहना है कि इन पांचों स्टॉक्स में पैटर्न ब्रेकआउट्स और पॉजिटिव क्रॉसओवर मजबूत खरीद संकेत दे रहे हैं। हालांकि निवेशकों को तय स्टॉप लॉस लेवल्स पर नजर रखने की जरूरत है।

Read more!
Advertisement