Reliance से बड़ा ऑर्डर मिलते ही Microcap Stock बना रॉकेट!
माइक्रो-कैप इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RBM Infracon Limited के शेयरों में पिछले दो दिनों में अच्छी तेजी आई है। स्टॉक में शानदार तेजी के पीछे Reliance Industries का हाथ है। दरअसल रिलायंस की ओर से RBM Infracon को बड़ा ऑर्डर मिला है।

माइक्रो-कैप इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RBM Infracon Limited के शेयरों में पिछले दो दिनों में अच्छी तेजी आई है। स्टॉक में शानदार तेजी के पीछे Reliance Industries का हाथ है। दरअसल रिलायंस की ओर से RBM Infracon को बड़ा ऑर्डर मिला है।
क्यों भागे स्टॉक?
RBM Infracon Limited का शेयर गुरुवार को इंट्रा डे के दौरान 818 रुपए प्रति शेयर के लेवल पर पहुंच गया। स्टॉक में उछाल का कारण है कि कंपनी को Reliance Industries से जामनगर प्रोजेक्ट के लिए ₹3.81 करोड़ का महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। रिलायंस से मिले इस हाई-प्रोफाइल कॉन्ट्रैक्ट ने RBM Infracon की इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस सर्विसेज में स्पेशलाइज्ड क्षमताओं को फिर से साबित किया है।
बिजनेस मॉडल
कंपनी की स्थापना 2013 में हुई थी और तब से यह स्ट्रक्चरल फैब्रिकेशन, कॉम्प्लेक्स टेंकेज वर्क और एडवांस पाइपिंग सिस्टम जैसी सर्विसेज में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। RBM Infracon के पास मैकेनिकल और इक्विपमेंट इंस्टॉलेशन में विशेष अनुभव है, जिससे कंपनी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी है। RBM Infracon का क्लाइंट बेस भी काफी बड़े हैं, जिसमें Nayara Energy और TATA Projects जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
वित्तीय स्थिति
मार्च 2024 तक कंपनी ने 57 प्रतिशत की शानदार सेल्स ग्रोथ के साथ ₹130 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी 280 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो ₹19 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट 450 प्रतिशत उछलकर ₹11 करोड़ तक पहुंचा, जिससे कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी स्पष्ट होती है। पिछले कुछ सालों में RBM Infracon की सालाना बिक्री में 56 प्रतिशत और मुनाफे में 402 प्रतिशत का कम्पाउंड ग्रोथ दर्ज किया गया है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।