अच्छे Q4 नतीजों के बाद उछला ₹50 से कम वाला ये शेयर! आपके पोर्टफोलियो में है?

MIC Electronics ने Q4 FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का राजस्व और मुनाफा दोनों में तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिससे शेयर में तेजी आई। निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है, जबकि बाजार में इसे एक मजबूत रिकवरी और ग्रोथ स्टोरी के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: स्मॉल कैप कंपनी एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) ने बीते शनिवार को अपने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों को जारी किया था जिसके बाद आज शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। 

कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों में बताया कि Q4FY26 में उसका परिचालन से राजस्व 50.79 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की इसी तिमाही में 12.63 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 40.24 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 11.34 करोड़ रुपये था। अगर प्रॉफिट की बात करें तो Q4 में कंपनी का प्रॉफिट 18.41 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1.42 करोड़ रुपये था।

MIC Electronics Share Price

दोपहर 1:20 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.40% या 0.57 रुपये चढ़कर 41.39 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.96% या 0.39 रुपये की तेजी के साथ 41.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

हाल ही में रेलवे से मिला था बड़ा ऑर्डर

कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे भारतीय रेलवे के सेंट्रल रेलवे (CR) जोन के नागपुर डिवीजन के सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन विभाग से एक लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है।

यह ऑर्डर वर्धा स्टेशन पर टेलीकॉम एसेट्स और पैसेंजर सुविधाओं (IPIS) की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू करीब 1.12 करोड़ रुपये है और इसे 6 महीने के भीतर पूरा करना होगा।

इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि उसे भारतीय रेलवे के साउदर्न रेलवे (SR) जोन के सलेम डिवीजन से एक LOA वैरिएशन ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर अमृत भारत योजना के तहत तिरुपत्तूर, समलपट्टी, मोरप्पुर, बोम्मिडी और सलेम स्टेशनों पर पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम लगाने से जुड़ा है। इसके साथ ही इन सिस्टम्स के 5 साल तक रखरखाव (CAMC) का काम भी शामिल है। इस प्रोजे

Read more!
Advertisement