MIC Electronics Q2 Results: स्मॉलकैप कंपनी का मुनाफा 112% बढ़ा, रेवेन्यू में 140% की छलांग, शेयर पर नजर

स्मॉलकैप कंपनी MIC Electronics के सितंबर तिमाही नतीजों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी का रेवेन्यू 140 फीसदी बढ़ा, जबकि नेट प्रॉफिट में करीब 112 फीसदी का उछाल आया है। LED और दुबई के ट्रेडिंग कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

स्मॉल कैप कंपनी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने अपने सितंबर तिमाही के नंबर्स जारी किए है। 

कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 140.2 फीसदी बढ़कर 91.01 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 37.89 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 70.08 फीसदी बढ़कर 6.48 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 3.81 करोड़ रुपये था।

कंपनी के PAT में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 111.98 फीसदी बढ़कर 4.60 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 2.17 करोड़ रुपये था।

पहली छमाही में रेवेन्यू 172% बढ़ा

MIC Electronics ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2026) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 172 फीसदी बढ़कर 134.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 49.5 करोड़ रुपये था। खास बात यह है कि कंपनी ने सिर्फ छह महीनों में ही पिछले पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के कुल रेवेन्यू 190.5 करोड़ रुपये का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा हासिल कर लिया है।

वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा 76 फीसदी बढ़कर 6.73 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 3.84 करोड़ रुपये था। कंपनी की नेटवर्थ भी बढ़कर 461 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो 31 मार्च 2026 को 216 करोड़ रुपये थी। यानी करीब छह महीनों में कंपनी की नेटवर्थ दोगुने से ज्यादा हो गई है।

LED कारोबार की बिक्री दोगुनी हुई

कंपनी के LED डिस्प्ले और लाइटिंग कारोबार में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 104 फीसदी बढ़कर 25 करोड़ रुपये पहुंच गया। यानी इस कारोबार की बिक्री एक साल में दोगुने से ज्यादा हो गई है।

LED सेगमेंट का ब्याज और टैक्स से पहले मुनाफा (PBIT) 4.89 करोड़ रुपये रहा। वहीं स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 65 फीसदी बढ़कर 3.65 करोड़ रुपये पहुंच गया। पूरे छह महीनों की बात करें तो कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 56 फीसदी बढ़कर 37.2 करोड़ रुपये हो गया।

दुबई के ट्रेडिंग कारोबार में भी जबरदस्त तेजी

कंपनी ने बताया कि उसके इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्पेयर पार्ट्स ट्रेडिंग कारोबार में भी तेज ग्रोथ दर्ज की गई है। कंपनी यह कारोबार दुबई स्थित अपनी दो सब्सिडियरी कंपनियों SOA Electronics Trading LLC और Cellular Galaxy Electronics LLC के जरिए करती है।

सितंबर 2026 तिमाही में इस कारोबार का रेवेन्यू बढ़कर 65.6 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि जून तिमाही में यह 31.4 करोड़ रुपये था। यानी सिर्फ तीन महीनों में कारोबार दोगुने से ज्यादा हो गया।

वहीं वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में ट्रेडिंग कारोबार का कुल रेवेन्यू 97 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के 103.2 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के काफी करीब पहुंच गया है।

Read more!
Advertisement