रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर से उछला शेयर! 5% चढ़कर लगा अपर सर्किट - डिटेल्स

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे इंडियन रेलवे के ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के संबलपुर डिवीजन से एक लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों के डिजाइन, डेवलपमेंट और निर्माण करने वाली स्मॉल कैप कंपनी एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 759.19 करोड़ रुपये था।

कंपनी का शेयर बीएसई पर पांच प्रतिशत चढ़कर 31.50 रुपये पर स्थिर है। बीएसई पर आज स्टॉक 30 रुपये पर खुला था। स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे इंडियन रेलवे के ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के संबलपुर डिवीजन से एक लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है।

यह ऑर्डर रेलवे स्टेशनों पर CIB और TIB सिस्टम लगाने से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत लगभग ₹2.12 करोड़ है। इसके तहत BGBR, NPD, JNRD, AMB और RGL जैसे स्टेशनों के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर काम किया जाएगा, जिससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलेगी।

Q3 में 80% बढ़ी थी सेल

हैदराबाद स्थित एलईडी डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली MIC Electronics Ltd के Q3 FY26 नतीजे मिले-जुले रहे थे। कंपनी की नेट सेल्स सालाना आधार पर 80% की बढ़त के साथ 90.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी जो एक साल पहले 50 करोड़ रुपये थी। लेकिन तिमाही आधार पर उसका नेट प्रॉफिट 13.36% घटकर 1.88 करोड़ रुपये रह गया।

तेज रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर दबाव साफ दिखा। इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन Q2 FY26 के 10.06% से घटकर 4.40% रह गया, जबकि पीएटी मार्जिन भी 5.73% से गिरकर 2.08% पर आ गया। पिछले एक साल में शेयर में करीब 45% की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स में इसी दौरान बढ़त दर्ज की गई। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है कि कंपनी की मजबूत बिक्री बढ़त क्या लंबे समय तक टिकाऊ मुनाफे में बदल पाएगी या नहीं।

Read more!
Advertisement