शेयर बाजार की तेजी में स्मॉल-कैप EV स्टॉक में हलचल, 3% से ज्यादा चढ़ा भाव

स्टॉक सुबह 11:12 बजे तक बीएसई पर 3.52% या 1.31 रुपये चढ़कर 38.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 10:56 बजे तक कंपनी के 71,381 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

EV Stock: शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच स्मॉल-कैप ईवी कंपनी, Mercury Ev-Tech Ltd के स्टॉक में भी तेज हलचल देखने को मिल रही है। 

खबर लिखे जानें तक स्टॉक सुबह 11:12 बजे तक बीएसई पर 3.52% या 1.31 रुपये चढ़कर 38.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 10:56 बजे तक कंपनी के 71,381 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। अभी तक कंपनी ने अपने इंट्राडे हाई 40.08 रुपये को टच कर लिया है। कंपनी का आज इंट्राडे लो 37.66 रुपये है।

5 साल में 5500% से ज्यादा रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 5 प्रतिशत से अधिक टूटा है तो वहीं पिछले 1 महीने में शेयर 4 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं पिछले 1 साल में शेयर 50 प्रतिशत गिरा है। 

हालांकि पिछले 3 साल के दौरान स्टॉक 82 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 5569 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

Mercury Ev Q2 FY26 Results

सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 11.36% बढ़कर 15.49 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 13.91 करोड़ रुपये था। वहीं Q2 में कुल खर्च 14.56 करोड़ रुपये रहा एक साल पहले 13.07 करोड़ रुपये था। अगर नेट प्रॉफिट की बात करें तो यह सालाना आधार पर करीब 28.36% बढ़कर 1.15 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 89.59 लाख रुपये था।

Mercury EV Tech के बारे में 

कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी हर जरूरत का एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देती है।कंपनी ई-व्हीकल के मुख्य कंपोनेंट्स जैसे बैटरी, चेसिस और मोटर कंट्रोलर खुद तैयार करती हैं। इसके साथ ही कंपनी के पास CED कोटिंग प्लांट भी है। Mercury EV Tech के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में टू-व्हीलर्स से लेकर बसें, लोडर्स और पैसेंजर व्हीकल्स तक शामिल हैं।

Read more!
Advertisement