Mercury EV Share: RBI की रेट कट के बाद भागा ये EV स्टॉक, निवेशकों को दिया 1560% रिटर्न

EV Stock: शुक्रवार के ट्रेडिंग में पेनी ईवी स्टॉक में तेजी देखी गई है। आरबीआई के फैसले के बाद Mercury EV के शेयर में तेजी आई है। इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Advertisement
Mercury EV-Tech
Mercury EV-Tech

By Priyanka Kumari:

Multibagger Share: RBI की बड़ी घोषणा के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसी तेजी का फायदा एक स्मॉल-कैप EV स्टॉक Mercury EV-Tech को भी मिला। इस स्टॉक ने दिनभर के कारोबार में अच्छा उछाल दिखाया। साथ ही कंपनी के ताजा बिजनेस अपडेट ने निवेशकों का भरोसा और भी बढ़ा दिया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई, जिससे पूरे बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बन गया। सेंसेक्स 800 अंकों से उछला और निफ्टी 25,000 के पार पहुंच गया। इस तेजी में स्मॉल-कैप EV कंपनी Mercury EV-Tech Ltd ने भी भागीदारी की और दिन में इसका शेयर ₹59.94 के हाई तक पहुंचा।

शुक्रवार को Mercury EV-Tech ने BSE को जानकारी दी कि कंपनी ने गुजरात के भावनगर में नया शोरूम शुरू किया है। यह शोरूम सागर कॉम्प्लेक्स के पास जशोनाथ सर्कल में खोला गया है। इससे कंपनी की रीटेल पहुंच और ग्राहकों से डायरेक्ट कनेक्शन और मजबूत होगा।

इससे पहले अप्रैल में कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया था कि उसने वडोदरा में 3.2 गीगावॉट की लिथियम-आयन बैटरी फैक्ट्री का निर्माण शुरू किया है। यह काम Mercury EV-Tech की सब्सिडियरी कंपनी PowerMetz Energy के जरिए किया जा रहा है।

फैक्ट्री में LFP (Lithium Iron Phosphate), NMC (Nickel Manganese Cobalt), Sodium-Ion Cells और Supercapacitor Modules जैसी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम होगा।

कंपनी के अनुसार, अप्रैल के अंत तक फैक्ट्री के लिए जरूरी इक्विपमेंट्स वडोदरा पहुंच चुके हैं और पायलट प्रोडक्शन मिड-मई 2025 से शुरू हो चुका है। इससे Mercury EV-Tech भारत की बैटरी निर्माण क्षमता में एक बड़ा नाम बनने की ओर बढ़ रही है।

Mercury EV-Tech का स्टॉक भले ही बीते कुछ समय में कुछ करेक्शन झेल चुका है, लेकिन पिछले 5 साल में इसने 1560% का तगड़ा रिटर्न दिया है। यानी, जिसने 5 साल पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख लगाए होते उसकी वैल्यू अब ₹16.6 लाख से ज्यादा हो चुकी होती।

Read more!
Advertisement