इस स्मॉल कैप ईवी कंपनी ने जारी किया Q3 रिजल्ट! 50 रुपये से कम वाले इस शेयर में मची हलचल
705.94 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली ईवी सेक्टर की इस स्मॉल कैप कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों को बीते 12 फरवरी को जारी किया है जिसके बाद स्टॉक निवेशकों के रडार पर है।

705.94 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली ईवी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, मर्करी ईवी-टेक लिमिटेड (Mercury Ev-Tech Ltd) ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों को बीते 12 फरवरी को जारी किया है।
Q3 रिजल्ट जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि स्टैंडअलोन बेसिस पर कंपनी का परिचालन से रेवेन्यू 11.20 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 30.98 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का टैक्स से पहले प्रॉफिट 1.03 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 5.33 करोड़ रुपये था।
हालांकि कंपनी के प्रॉफिट में भारी गिरावट आई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 76.34 लाख रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3.98 करोड़ रुपये रहा।
Mercury Ev-Tech Share Price
कंपनी का शेयर दोपहर 2:05 बजे तक बीएसई पर 4.87% या 1.91 रुपये गिरकर 37.28 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
5 साल में 5000% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 4 प्रतिशत से अधिक टूटा है तो वहीं पिछले 1 महीने में शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं पिछले 1 साल में शेयर 48 प्रतिशत गिरा है।
हालांकि पिछले 3 साल के दौरान स्टॉक 96 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 5382 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
Mercury EV Tech के बारे में
कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी हर जरूरत का एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देती है।कंपनी ई-व्हीकल के मुख्य कंपोनेंट्स जैसे बैटरी, चेसिस और मोटर कंट्रोलर खुद तैयार करती हैं। इसके साथ ही कंपनी के पास CED कोटिंग प्लांट भी है। Mercury EV Tech के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में टू-व्हीलर्स से लेकर बसें, लोडर्स और पैसेंजर व्हीकल्स तक शामिल हैं।