1 May: आम आदमी की जिंदगी में क्या-क्या बदलेगा
आज से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल गई हैं। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 171.50 रुपए सस्ता हो गया है। स्पैम कॉल से भी छुटकारा मिलने जा रहा है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा टाटा की कारें अब महंगी मिलेंगी। क्या हैं ये 6 बड़े बदलाव जानते हैं विस्तार से

आज से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल गई हैं। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 171.50 रुपए सस्ता हो गया है। स्पैम कॉल से भी छुटकारा मिलने जा रहा है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा टाटा की कारें अब महंगी मिलेंगी। क्या हैं ये 6 बड़े बदलाव जानते हैं विस्तार से
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ
दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2028 रुपए की जगह 1856.50 रुपए में मिलेगा । कोलकाता में कीमत 2132 रुपए से घटकर 1960.50 रुपए हो गए हैं। मुंबई में ये 1980 रुपए की जगह 1808.50 रुपए में मिलेहा । चेन्नई में सिलेंडर 2021.50 रुपए में मिल रहा है ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पिछले महीने यानी 1 अप्रैल को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में 92 रुपए की कटौती की गई थी। हालांकि इससे पहले 1 मार्च को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों को 350.50 रुपए बढया गया था। घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम वाला) के कीमत 1103 रुपए पर बने हुए हैं। मार्च के महीने में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के कीमतों में बदलाव देखने को मिला था। तब पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG के कीमतों को 50 रुपए बढ़ाया था।
2. अनचाहे कॉल-मैसेज से छुटकारा
देश की तीनों प्रमुख नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों Jio, Airtel और vodafone-Idea ने स्पैम कॉल रोकने के लिए अपने सिस्टम में फिल्टर लगा दिए हैं। कंपनियों का दावा है कि AI की मदद से स्पैम मैसेज और कॉल्स नेटवर्क पर ही ब्लॉक कर दिया जाएगा।
सरल शब्दों में कहें तो अब तक हमें कॉल आने के बाद पता चलता था कि यह स्पैम कॉल है। फिर हम उसे ब्लॉक करते थे। अब वह नेटवर्क पर पहले ही ब्लॉक हो जाएंगे और कॉल हम तक नहीं आएगा। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कंपनियों को 30 अप्रैल की डेडलाइन दी थी।
3. टाटा की गाड़ियां खरीदना महंगा
TATA Motors ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में औसतन 0.6% की बढ़ोतरी की है। 2023 में यह दूसरी बार है जब टाटा ने कीमतें बढ़ाई हैं। इससे पहले बढ़ती इनपुट लागत के कारण जनवरी में कीमत 1.2% बढ़ाई गई थी।
4. ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव
पंजाब नेशनल बैंक ने ATM से ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके अनुसार ATM से पैसे निकालते वक्त अगर आपके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं है और इस कारण ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो 10 रुपए चार्ज देना होगा।
5. म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए KYC जरूरी
सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से कहा है कि वो ये सुनिश्चित करें कि निवेशक, उसी ई-वॉलेट का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए करें, जिसका KYC पूरा हो चुका है। यानी अब निवेशक KYC वाले ई-वॉलेट से ही निवेश कर सकते हैं। KYC के लिए आपको अपना पैन नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक की डिटेल्स देनी होती हैं। डिटेल्स के साथ KYC के लिए एक फॉर्म भरना होता है।
6. SBI क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में बदलाव
SBI क्रेडिट कार्ड पर अब सभी कैटेगरी को मिलाकर एक महीने/बिलिंग साइकिल में अधिकतम 5000 रुपए कैशबैक मिलेगा।पहले शॉपिंग कैटेगरी में अधिकतम 10 हजार कैशबैक मिलता था। इसके अलावा कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा अब नहीं मिलेगी। पहले कार्ड होल्डर को हर साल डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लाउंज में 4 बार फ्री एक्सेस दिया जाता था।