Manba Finance IPO Listing: ग्रे मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग के संकेत!

Manba Finance के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अगर आपको ये IPO अलॉट हो गया है तो बता दें कि ग्रे मार्केट से इसके मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। इश्यू प्राइस के मुकाबले कितना ऊपर लिस्टिंग हो सकती है, आइये जानते हैं।

Advertisement
Manba Finance IPO
Manba Finance IPO

Manba Finance के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अगर आपको ये IPO अलॉट हो गया है तो बता दें कि ग्रे मार्केट से इसके मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। इश्यू प्राइस के मुकाबले कितना ऊपर लिस्टिंग हो सकती है, आइये जानते हैं।

IPO को रिस्पॉन्स
2-व्हीलर और 3-व्हीलर व्हीकल्स के लिए लोन की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी Manba Finance की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सोमवार यानि 30 सितंबर को होने जा रही है। IPO के रिस्पॉन्स को देखा जाए तो इसे रिकॉर्ड 224.05 गुना सब्सक्राइब किया गया। करीब 88 लाख इक्विटी शेयरों के बदले कंपनी को 197.18 करोड़ इक्विटी शेयरों की बोली मिली है। वहीं QIB कैटेगरी इसे 148.55 गुना सब्सक्राइब किया गया। NII कैटेगरी से 511.62 गुना और रिटेल कैटेगरी से 143.95 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

ग्रे मार्केट में स्थिति
ग्रे मार्केट से इस IPO की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। 120 रुपए प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ये IPO करीब 38 रुपए यानि 31.67% प्रीमियम पर लिस्ट होने के संकेत मिल रहे हैं।
हालांकि, अलॉटमेंट की तारीख से अब तक ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट देखने को मिली है। 26 सितंबर को अलॉटमेंट के दिन Manba Finance का प्रीमियम ₹58 प्रति शेयर था। आपको बता दें कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है, ज्यादातर निवेशक लिस्टिंग के संकेत के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखते हैं।

बिजनेस मॉडल
कंपनी का नाम Manba Finance है, जो NBFC के बिजनेस से जुड़ी हुई है। ऑटो लोन, सेकेंड हैंड कारों के लिए लोन, छोटे बिजनेस के लिए लोन, पर्सनल लोन जैसे वित्तीय सेवाएं कंपनी देती है। मौजूदा वक्त में देश के 6 राज्यों के 66 लोकेशन पर कंपनी ऑपरेशनल है। जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल है।

AUM
कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर ₹936 करोड़ हो गया। वहीं वित्त वर्ष 2022 में ₹495 करोड़ रहा, जो 37.5% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ दर (CAGR) को दिखाता है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा 89.5% बढ़कर ₹31.41 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल ये ₹16.58 करोड़ था, जबकि रेवेन्यू 44% बढ़कर ₹191.58 करोड़ हो गया।

Read more!
Advertisement