Q1 में मुनाफा 490% उछला, 40 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी के बीच स्मॉलकैप शेयर 5% अपर सर्किट पर पहुंचा

इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद 5% अपर सर्किट पर पहुंच गए। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 490.6% बढ़ा, जबकि राजस्व में 273.7% की छलांग लगी। साथ ही, कंपनी 40 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के जरिए पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Upper Circuit Stock: 17.59 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वालाी स्मॉल कैप कंपनी, मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा लिमिटेड (Magnus Steel and Infra Ltd) के शेयरों में गुरुवार, 23 जुलाई को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कंपनी के जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के मजबूत नतीजों के बाद शेयर 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। फिलहाल शेयर 52.04 रुपये पर स्थिर है। 

कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 490.6% बढ़कर 241.13 लाख रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 40.83 लाख रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, परिचालन से आय 273.7% बढ़कर 730.25 लाख रुपये रही, जो एक साल पहले 195.43 लाख रुपये थी। कंपनी ने इस बढ़त की वजह कारोबार में तेजी को बताया।

खर्च घटा, मुनाफे में बड़ा उछाल

जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 489.12 लाख रुपये रहा, जो मार्च 2026 तिमाही के 561.39 लाख रुपये से कम है। प्री-टैक्स प्रॉफिट (PBT) 241.13 लाख रुपये रहा। कंपनी ने इस तिमाही में टैक्स का कोई प्रावधान नहीं किया, क्योंकि उसके पास पिछले और मौजूदा वर्षों के कैरी-फॉरवर्ड लॉस उपलब्ध हैं।

40 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की तैयारी

इस बीच, कंपनी ने अपने राइट्स इश्यू से जुड़ा एक अहम अपडेट भी दिया है। Magnus Steel and Infra ने बताया कि स्टॉक एक्सचेंज से प्रस्तावित राइट्स इश्यू के लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिलने तक राइट्स इश्यू कमेटी की बैठक टाल दी गई है। यह बैठक पहले 21 जुलाई 2026 को होनी थी। अब मंजूरी मिलने के बाद अगले कार्य दिवस पर इसे आयोजित किया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में कंपनी के बोर्ड ने 40 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए राइट्स इश्यू को मंजूरी दी थी। राइट्स इश्यू कमेटी रिकॉर्ड डेट, इश्यू प्राइस, एंटाइटलमेंट रेशियो और अन्य शर्तों को अंतिम रूप देगी।

कंपनी का कहना है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के इस राइट्स इश्यू का उद्देश्य वित्तीय स्थिति को मजबूत करना और मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर जारी कर पूंजी आधार बढ़ाना है।
 

Read more!
Advertisement