IPO से पहले ही माधुरी दीक्षित ने इस कंपनी पर खेल दिया दांव!

भारतीय फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy लिमिटेड IPO लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते IPO के लिए SEBI के पास डॉक्यूमेंट फाइल कर सकती है। इन खबरों के बीच एक्ट्रस माधुरी दीक्षित ने फूड-डिलीवरी दिग्गज कंपनी Swiggy से नाता जोड़ा है। आइये जानते हैं क्या है खबर?

Advertisement
IPO से पहले माधुरी दीक्षित ने इस IPO पर खेल दिया दांव!
IPO से पहले माधुरी दीक्षित ने इस IPO पर खेल दिया दांव!

By Harsh Verma:

भारतीय फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy लिमिटेड IPO लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते IPO के लिए SEBI के पास डॉक्यूमेंट फाइल कर सकती है। इन खबरों के बीच एक्ट्रस  माधुरी दीक्षित ने फूड-डिलीवरी दिग्गज कंपनी Swiggy से नाता जोड़ा है। 

क्या है खबर?

दरअसल मनीकंट्रोल के हवाले से खबर है कि फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने Swiggy के शेयरों में खरीदारी की है। इस साल के आखिरी में कंपनी 1.5 बिलियन डॉलर का IPO ला सकती है। माधुरी दीक्षित ने इन शेयरों को Innov8 के संस्थापक रितेश मलिक के साथ मिलकर सेकंडरी मार्केट से ₹3 करोड़ में खरीदा है। जिसमें प्रत्येक ने ₹1.5 करोड़ का भुगतान किया (प्रति शेयर ₹345) है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये लेन-देन स्विग्गी के इन्वेस्टमेंट बैंकर Avendus के जरिए  सुविधाजनक बनाया गया था। 

सेकंडरी मार्केट ट्रांजैक्शन ?

आपको बता दें कि सेकंडरी मार्केट ट्रांजैक्शन तब होती है जब एक निवेशक अपने शेयरों को किसी दूसरे निवेशक या कंपनी को सीधे बेचता है, जिसमें उस कंपनी का कोई लेना-देना हस्तक्षेप नहीं होता है। यह खबर तब आई है जब अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अगस्त में Swiggy के शेयर खरीदे। 

भारत का फूड डिलीवरी बाजार फिलहाल बैंगलोर स्थित स्विग्गी और गुड़गांव स्थित जोमैटो के बीच बढ़ रहा है। जिनकी हिस्सेदारी बाजार में 90-95% है।

Swiggy के IPO का साइज एक अरब डॉलर 

तो खबरों की मानें तो Swiggy के IPO का साइज एक अरब डॉलर यानि 8300 करोड़ रुपये हो सकता है। कंपनी अपनी पीयर कंपनी Zomato को कड़ी टक्कर देने के लिए जल्द से जल्द लिस्टिंग के मूड में है। पिछले कुछ समय में जोमाटो के शेयर ने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है। 2014 में लॉन्च कंपनी स्विगी भारत में 1.5 लाख से ज्यादा रेस्टोरेंट के साथ साझेदारी करती है। ये शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी Zomato Limited, ई-कॉमर्स कंपनी Amazon और Tata Group की BigBasket जैसे प्लेटफार्मों को टक्कर देती है।

Read more!
Advertisement