यूके में हेल्थकेयर कारोबार का विस्तार, इस कंपनी को मिला अहम रेगुलेटरी अप्रूवल- 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
कंपनी ने आज बाजार खुलने के थोड़ी देर पहले अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ब्रिटेन में अपने हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक्स कारोबार को बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ी रेगुलेटरी उपलब्धि हासिल की है।

हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी, लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Lords Mark Industries Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। सुबह 9:17 बजे तक कंपनी का शेयर 3.24% या 2.57 रुपये चढ़कर 82 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने आज बाजार खुलने के थोड़ी देर पहले अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ब्रिटेन में अपने हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक्स कारोबार को बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ी रेगुलेटरी उपलब्धि हासिल की है।
कंपनी ने बताया कि उसने अपनी IVD (In-Vitro Diagnostics) प्रोडक्ट रेंज को UK की Medicines and Healthcare products Regulatory Agency (MHRA) में रजिस्टर करा लिया है। यह रजिस्ट्रेशन 24 सितंबर 2026 का है। इसके साथ लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज को MHRA में एक रजिस्टर्ड मैन्युफैक्चरर के तौर पर दर्ज किया गया है।
कंपनी के इस IVD पोर्टफोलियो में हीमैटोलॉजिकल सेल एनालाइजर, कई तरह के क्लिनिकल केमिस्ट्री एनालाइजर, बफर्ड सैंपल डायल्यूएंट और इंस्ट्रूमेंट/एनालाइजर क्लीनिंग एजेंट शामिल हैं। यह उपलब्धि कंपनी द्वारा अपने AI-पावर्ड Renalyx हीमोडायलिसिस सिस्टम के लिए हासिल किए गए MHRA रजिस्ट्रेशन के कुछ ही दिनों बाद आई है। सितंबर 2026 में हुए उस रजिस्ट्रेशन के जरिए कंपनी ने UK और UK से जुड़े बाजारों में रेनल केयर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रवेश की योजना बनाई थी।
अब IVD प्रोडक्ट्स के रजिस्ट्रेशन से कंपनी की अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना सिर्फ किडनी और डायलिसिस टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें डायग्नोस्टिक्स और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स भी शामिल हो गए हैं। लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज की योजना दिसंबर 2026 से UK में अपने IVD प्रोडक्ट्स की कमर्शियल बिक्री शुरू करने की है, जो कंपनी के पहले के अनुमानित शेड्यूल से करीब दो महीने पहले है।
कंपनी UK को अपने लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बाजार और आगे UK-allied markets में विस्तार के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती है। हालांकि, इन बाजारों में कारोबार शुरू करने के लिए संबंधित देशों के लागू नियामकीय नियमों का पालन करना होगा।
लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज सिर्फ अपने प्रोडक्ट्स को विदेशी बाजारों में बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी जनवरी 2027 से अपनी पैथोलॉजी लैबोरेटरी का संचालन शुरू करने की योजना भी बना रही है। इससे कंपनी को डायग्नोस्टिक सर्विसेज के क्षेत्र में भी विस्तार करने का मौका मिलेगा।
लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के MD और CEO डॉ. सचिदानंद उपाध्याय ने कहा कि कंपनी के Renalyx हीमोडायलिसिस सिस्टम को हाल ही में मिला MHRA रजिस्ट्रेशन UK और UK-allied markets में कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि IVD पोर्टफोलियो का नया रजिस्ट्रेशन यह दिखाता है कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ एक हेल्थकेयर प्रोडक्ट तक सीमित नहीं है।