Dividend Stock: Q4 नतीजों के साथ इस फार्मा कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, जानें हर शेयर पर कितना होगा फायदा
फार्मा सेक्टर की इस कंपनी ने मजबूत सालाना नतीजों के साथ निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है। कंपनी की कमाई, मुनाफे और विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी ने बाजार का ध्यान खींचा है। साथ ही कंपनी ने अगले तीन साल में बड़ा रेवेन्यू लक्ष्य भी तय किया है।

Dividend Stock: शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच फार्मा सेक्टर की कंपनी, लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (Lincoln Pharmaceuticals Ltd) का स्टॉक निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने Q4 रिजल्ट के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। चलिए जानते हैं हर शेयर पर आपको कितना फायदा होगा?
Lincoln Pharmaceuticals Q4FY26 Results
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2026 में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 87.89 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो FY25 में 82.35 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की ऑपरेशंस से आय 9.10% बढ़कर 704.48 करोड़ रुपये रही। EBITDA भी बढ़कर 131.14 करोड़ रुपये पहुंच गया और EPS 43.88 रुपये प्रति शेयर रहा। कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 115.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
31 मार्च 2026 तक FIIs की हिस्सेदारी बढ़कर 5.20% हो गई, जबकि DIIs की हिस्सेदारी 1.08% रही। कंपनी ने यह भी बताया कि वो अगले तीन साल में 1,000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए कंपनी कार्डियक, डायबिटिक, डर्मेटोलॉजी और ENT सेगमेंट में विस्तार के साथ नए बाजारों में एंट्री पर फोकस कर रही है।
कंपनी के डायरेक्टर मुंजाल पटेल ने कंपनी के प्रदर्शन पर कहा कि FY26 कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ वाला साल रहा, जिसमें बेहतर डिमांड, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और लगातार अच्छे प्रदर्शन का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करने और रिसर्च व मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
Lincoln Pharmaceuticals Dividend
Q4 रिजल्ट के साथ-साथ कंपनी ने निवेशकों के लिए हर शेयर पर 1.80 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। हालांकि अभी कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है।
Lincoln Pharmaceuticals Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 9:26 बजे तक एनएसई पर 10.95% या 83.05 रुपये टूटकर 675.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और बीएसई पर स्टॉक 10.37% या 78.65 रुपये गिरकर 679.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।