फार्मा शेयर पर ब्रोकरेज का BUY कॉल, 39% तक अपसाइड की उम्मीद; डबल डिजिट ग्रोथ का भरोसा
कंपनी ने FY27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया और उसका मुनाफा सालाना आधार पर 31% बढ़ा, जिसके बाद ब्रोकरेज ने अपने अनुमान बढ़ा दिए हैं। कंपनी का डेट-फ्री बैलेंस शीट, मजबूत ब्रांडेड-जेनरिक पोर्टफोलियो, रेगुलेटेड मार्केट्स में बढ़ता एक्सपोर्ट कारोबार और 1,000 करोड़ रुपये की सालाना आय तक पहुंचने की क्षमता शेयर के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

फार्मा सेक्टर की कंपनी, लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (Lincoln Pharmaceuticals Ltd) के शेयर पर ब्रोकरेज Angle One ने BUY कॉल देते हुए 39% के अपसाइड की उम्मीद जताई है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Lincoln Pharma के शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ 845 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह टारगेट FY27 के अनुमानित 56 रुपये प्रति शेयर EPS के करीब 15 गुना वैल्यूएशन पर आधारित है।
कंपनी ने FY27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया और उसका मुनाफा सालाना आधार पर 31% बढ़ा, जिसके बाद ब्रोकरेज ने अपने अनुमान बढ़ा दिए हैं। कंपनी का डेट-फ्री बैलेंस शीट, मजबूत ब्रांडेड-जेनरिक पोर्टफोलियो, रेगुलेटेड मार्केट्स में बढ़ता एक्सपोर्ट कारोबार और 1,000 करोड़ रुपये की सालाना आय तक पहुंचने की क्षमता शेयर के लिए सकारात्मक संकेत हैं।
अभी Lincoln Pharma करीब 14.5 गुना ट्रेलिंग अर्निंग्स पर कारोबार कर रहा है, जबकि पूरे फार्मा सेक्टर का औसत करीब 30 गुना है। ऐसे में कम वैल्यूएशन के कारण आगे शेयर में री-रेटिंग की गुंजाइश है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी आने वाले समय में डबल डिजिट ग्रोथ बनाए रखने की स्थिति में है। कंपनी के पास अलग-अलग ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं का मजबूत पोर्टफोलियो है और हाई-मार्जिन वाली क्रॉनिक थेरेपी सेगमेंट में उसकी पहुंच लगातार बढ़ रही है। मैनेजमेंट ने अगले तीन साल में 1,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के लिए एक्सपोर्ट भी ग्रोथ और मुनाफे का बड़ा जरिया बनता जा रहा है। Lincoln फिलहाल करीब 60 देशों में कारोबार करती है और इसे बढ़ाकर 90 देशों तक ले जाने की तैयारी है। कंपनी को TGA Australia और EU-GMP की मंजूरी भी मिल चुकी है, जिससे उसे ज्यादा वैल्यू वाले रेगुलेटेड मार्केट्स में कारोबार बढ़ाने का मौका मिलेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत है। Lincoln लगभग कर्जमुक्त है और उसके पास 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश मौजूद है। इससे कंपनी को वित्तीय मजबूती मिलती है और भविष्य में ग्रोथ के नए अवसरों पर निवेश करने की क्षमता बढ़ती है। कंपनी जरूरत के हिसाब से नए ग्रोथ अवसर तलाश रही है, जिसमें गुजरात में ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट विकसित करने की संभावित योजना भी शामिल है।