LIC ने इस सरकारी रेलवे कंपनी के शेयरों पर लगाया दांव!

Life Insurance Corporation of India (LIC) देश की सबसे बड़ी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर भी है। जो आप पैसा LIC में निवेश करते हैं, उसे LIC अलग-अलग शेयरों में निवेश करता है, जिससे कंपनी की अच्छी कमाई होती है। एक बार फिर LIC ने एक सरकारी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है।

Advertisement
RAILWAY SHARE
RAILWAY SHARE

Life Insurance Corporation of India (LIC) देश की सबसे बड़ी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर भी है। जो आप पैसा LIC में निवेश करते हैं, उसे LIC अलग-अलग शेयरों में निवेश करता है, जिससे कंपनी की अच्छी कमाई होती है। एक बार फिर LIC ने एक सरकारी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है। इस कंपनी का नाम IRCTC है। जी हां, बीते कुछ सालों में रेलवे के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में अच्छा रिटर्न दिया है और अब LIC एक बार फिर रेलवे शेयरों पर दांव लगाने के लिए तैयार है।

हाल में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने रेलवे की कंपनी IRCTC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने बताया कि कि उसने रेलवे के ऑनलाइन टिकटिंग और कैटरिंग प्लेटफॉर्म IRCTC में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर करीब 9.3 प्रतिशत कर दिया है।

LIC के पास कितने शेयर?
LIC ने इस बारे में शेयर बाजार को जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि उसने Indian Railway Catering and Tourism Corporation में बीते 2 साल के अंदर खुले बाजार में शेयरों की जमकर खरीद-बिक्री की है। इससे उसकी हिस्सेदारी 16 दिसंबर 2022 से लेकर 11 सितंबर 2024 के बीच 2.02 प्रतिशत बढ़ी है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का कहना है कि उसने IRCTC के इक्विटी शेयरों में अपनी हिस्सेदारी को 5,82,22,948 शेयर यानि 7.28 प्रतिशत से बढ़ाकर 7,43,79,924 शेयर यानि 9.29 प्रतिशत कर दिया है।

Read more!
Advertisement