Stock In Focus: RBI ने हटाया बैन तो दौड़ पड़ा Kotak Mahindra Bank Share, जान लें नया टारगेट प्राइस
Stock In Focus: स्टॉक मार्केट में आज Kotak Mahindra Bank Share फोकस में हैं। बीते दिन शाम को खबर आई थी कि RBI ने बैंक से बैन हटा दिया है।

Kotak Mahindra Bank Share: बुधवार की शाम को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को भारतीय रिजर्व बैंक से बड़ी राहत मिली थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने सर्कुलर जारी करके जामकारी दी कि उसने कोटक महिंद्रा बैंक पर लगाए गए सभी प्रतिबंध को हटा दिया है। इस खबर के बाद आज के ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक फोकस में बने हुए हैं।
गुरुवार के शुरुआती कारोबार में BSE पर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर (Kotak Mahindra Bank Share) 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 1,986.95 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। सुबह 10.18 बजे NSE पर बैंक का स्टॉक 2.11 फीसदी की तेजी के साथ 1,985.00 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।
क्या है ब्रोकरेज की राय (Kotak Mahindra Bank Share Target Price)
ब्रोकरेज फर्म Nomura ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर की रेटिंग 'BUY' बनाए रखी है। वहीं स्टॉक का टारगेट प्राइस 2,110 रुपये निर्धारित किया है। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार बैंक का स्टॉक प्राइस 2,137.60 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच सकता है।
क्यों लगाया था प्रतिबंध?
भारतीय रिजर्व बैंक ने Kotak Mahindra Bank पर 24 अप्रैल 2024 को प्रतिबंध लगाया था। आरबीआई ने बैंक को आदेश दिया कि वह नए ग्राहक को नहीं जोड़ सकती हैं। इसके अलावा नए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) जारी रखने पर भी पाबंदी लगाई गई थी। प्रतिबंध हटाते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा कि कोटक बैंक ने अपनी कमियों को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाएं और सभी नियमों का पालन किया। कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी खामियों को सुधारने के लिए बाहरी ऑडिट भी करवाया था।
कोटक महिंद्रा बैंक शेयर परफॉर्मेंस (Kotak Mahindra Bank Share Performance)
BSE Analytics से मिली जानकारी के अनुसार साल भर में बैंक के शेयर में 6 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं बीते छह महीने से स्टॉक नेगेटिव रिटर्न दे रहा है। अगस्त 2024 से अभी तक में शेयर 3.08 प्रतिशत गिर गए।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।