इस आईटी कंपनी को मिली क्रेडिट रेटिंग में बड़ी उछाल, मजबूत ग्रोथ और AI डिमांड से बढ़ी उम्मीदें - रडार पर शेयर

इस आईटी कंपनी की क्रेडिट रेटिंग में सुधार ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। मजबूत फाइनेंशियल स्थिति, लगातार बढ़ता कारोबार और एआई की बढ़ती मांग कंपनी के भविष्य को सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

IT Stock: एआई आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग कंपनी, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि रेटिंग एजेंसी ICRA लिमिटेड ने Kellton Tech Solutions Limited की बैंक सुविधाओं की क्रेडिट रेटिंग को पहले के BBB+ से बढ़ाकर A- (Stable) कर दिया है।

यह अपग्रेड कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, संतुलित कर्ज स्थिति और लगातार ग्रोथ को दर्शाता है। एजेंसी ने यह भी माना कि कंपनी की आय का 80% से ज्यादा हिस्सा पुराने ग्राहकों से आता है, जिससे इसकी कमाई स्थिर बनी रहती है।

कंपनी ने FY2026 के पहले 9 महीनों में 903.1 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है और आने वाले समय में एआई, क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की बढ़ती मांग के चलते अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने कहा कि कंपनी को [ICRA] A- (Stable) रेटिंग मिलना गर्व की बात है। यह कंपनी के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड, विविध ग्राहक आधार, लगातार मिलने वाले काम और बेहतर वित्तीय स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और एआई आधारित सेवाओं के जरिए ग्रोथ पर फोकस बनाए रखेगी और वैश्विक बाजारों में संतुलित तरीके से विस्तार जारी रखेगी।

Kellton Tech Solutions Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 11:47 बजे तक बीएसई पर 5.06% या 0.72 रुपये गिरकर 13.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी के बारे में 

कैल्टन एक एआई आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग कंपनी है, जो दुनियाभर में अपनी सेवाएं देती है। यह कंपनी बड़े संस्थानों के साथ मिलकर उनके बिजनेस को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मजबूत बनाती है, ऑपरेशन्स को आधुनिक करती है और ऑटोमेशन को बढ़ावा देती है। करीब 2,000 से ज्यादा प्रोफेशनल्स के साथ, कैल्टन क्लाउड, डेटा, एआई, एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म और डिजिटल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में समाधान प्रदान करती है।

Read more!
Advertisement