4% चढ़ा ₹15 से कम वाला ये आईटी शेयर! ऑटो फाइनेंस कंपनी से मिला लोन इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म बनाने का ऑर्डर
कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि उसे एक प्रमुख ऑटोमोटिव फाइनेंस कंपनी ने एंटरप्राइज लोन इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म तैयार करने का काम दिया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कंपनी के लोन से जुड़े अलग-अलग सिस्टम को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और एक-दूसरे से जोड़ने वाले नेटवर्क के जरिए जोड़ना है।

आईटी सेक्टर की कंपनी, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) के स्टॉक में आज करीब 4% की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर आज सुबह 11:41 बजे तक बीएसई पर 3.78% या 0.52 रुपये की तेजी के साथ 14.28 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 3.63% या 0.50 रुपये चढ़कर 14.27 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि उसे एक प्रमुख ऑटोमोटिव फाइनेंस कंपनी ने एंटरप्राइज लोन इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म तैयार करने का काम दिया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कंपनी के लोन से जुड़े अलग-अलग सिस्टम को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और एक-दूसरे से जोड़ने वाले नेटवर्क के जरिए जोड़ना है।
यह प्लेटफॉर्म लोन आवेदन की शुरुआत करने वाले सिस्टम, ग्राहक प्रबंधन, क्रेडिट जांच और लोन सर्विसिंग सिस्टम को बाहरी वेरिफिकेशन और वित्तीय डेटा उपलब्ध कराने वाले प्रदाताओं से एक ही नियंत्रित लेयर के माध्यम से जोड़ेगा। इससे आवेदकों की पहचान और जानकारी की जांच, क्रेडिट का आकलन, लोन देने की पात्रता का फैसला और ग्राहकों के रिकॉर्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया आसान होगी। साथ ही, लोन से जुड़े अलग-अलग सिस्टम को जोड़ने की जटिलता भी कम होगी।
कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को कुछ तय कनेक्शन तक सीमित रखने के बजाय एक ऐसे दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले फ्रेमवर्क के रूप में डिजाइन करने का फैसला किया है, जिसमें कारोबार बढ़ने के साथ नए डेटा प्रदाता, नए चैनल और नए लोन प्रोडक्ट आसानी से जोड़े जा सकेंगे।
यह प्लेटफॉर्म रेगुलेटेड फाइनेंस सेक्टर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, ऑडिटिंग और हर ट्रांजैक्शन की शुद्धता बनाए रखने में मदद करेगा। लोन देने की पूरी प्रक्रिया में डेटा का प्रवाह एक समान और नियंत्रित होने से भविष्य में ऑटोमेशन और AI आधारित लोन संबंधी फैसलों की नींव भी मजबूत होगी।
कंपनी के APAC क्षेत्र के CEO करणजीत सिंह ने कहा कि वित्तीय सेवाओं का क्षेत्र अब सिर्फ डिजिटलीकरण से आगे बढ़कर ऐसे सिस्टम तैयार करने की दिशा में बढ़ रहा है, जहां अलग-अलग तकनीक, डेटा और साझेदार आपस में बेहतर तरीके से जुड़े हों और स्मार्ट तरीके से काम करें।
ऐसे में सभी सिस्टम, डेटा और साझेदारों को आसानी से एक-दूसरे से जोड़ना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उसी तरह की जटिल इंटीग्रेशन चुनौतियों से जुड़ा है, जिनसे निपटने में केल्टन को विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी अपनी प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग और वित्तीय सेवाओं के अनुभव का इस्तेमाल करके एक ऐसा मजबूत, सुरक्षित और बड़े स्तर पर काम करने वाला इंटीग्रेशन सिस्टम तैयार करेगी, जिसे कारोबार की जरूरतों के अनुसार भविष्य में विकसित किया जा सके।