Kaynes Share Price: धड़ाम! 10% तक गिर गया ये सेमीकंडक्टर स्टॉक - ऐसा क्या हुआ?

शेयर में आज करीब 10% की भारी गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद शेयर आज अपने दिन के नीचले स्तर 3893.85 रुपये को टच किया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Kaynes Share Price: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में सुबह 11:38 बजे तक भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच Kaynes Technology India Limited के शेयर में आज करीब 10% की भारी गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद शेयर आज अपने दिन के नीचले स्तर 3893.85 रुपये को टच किया है। 

Kaynes Tech एक सेमीकंडक्टर स्टॉक है जो इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग में लगा हुआ है और IoT सॉल्यूशन, प्रोडक्ट डिजाइन, इंजीनियरिंग और OEM/ODM सेवाओं में विशेषज्ञता रखता है। फिलहाल सुबह 11:38 बजे तक शेयर 2 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रहा है। चलिए जानते हैं आखिर शेयर में यह गिरावट क्यों हुई है। 

क्यों गिरा Kaynes Technology का शेयर?

दरअसल कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर, रमेश कुन्हिकन्नन को 10 मार्च, 2025 को सेबी से कारण बताओ नोटिस मिला है। नोटिस में 31 मार्च, 2023 को समाप्त अवधि के लिए कंपनी के वित्तीय परिणामों के संबंध में स्ट्रक्चर्ड डिजिटल डेटाबेस (SDD) को बनाए रखने से संबंधित संभावित उल्लंघनों की ओर इशारा किया गया है।

यह सेबी के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों से जुड़ा है। कंपनी ने बताया कि वो नोटिस का रिव्यू कर रही है और मामले को सुलझाने के लिए सेबी के साथ पूरा सहयोग सुनिश्चित करते हुए उसके अनुसार जवाब देगी। इस खबर के बाद Kaynes Technology के स्टॉक में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। 

Kaynes Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 11:38 बजे तक बीएसई पर 2.27% या 97.65 रुपये गिरकर 4208.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 2.03% या 87.30 रुपये की गिरावट के साथ 4,204.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 

Kaynes Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 2 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है वहीं पिछले 1 हफ्ते में शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। अगर पिछले 3 महीने की बात करें तो इस दौरान शेयर 35 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 17 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 48 प्रतिशत से अधिक और पिछले 2 साल में 343 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

Read more!
Advertisement