Bonus Share और Stock Split के बीच कंपनी का बड़ा फैसला, अब 65 मिलियन डॉलर तक फंड जुटाएगी ये कंपनी
कंपनी के बोर्ड ने 65 मिलियन डॉलर तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी इक्विटी शेयर, बॉन्ड, QIP समेत कई तरीकों से रकम जुटा सकती है। वहीं, 24 जुलाई कंपनी के 1:5 स्टॉक स्प्लिट और 1:2 बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट भी थी।

1,032.10 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी Kalind Ltd ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 65 मिलियन डॉलर तक का फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
भारतीय रुपये में यह रकम मौजूदा विनिमय दर के आधार पर तय होगी। कंपनी यह फंड इक्विटी शेयर, कन्वर्टिबल बॉन्ड, डिबेंचर, वारंट, प्रेफरेंस शेयर, फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड (FCCB), QIP, प्रेफरेंशियल इश्यू, प्राइवेट प्लेसमेंट या अन्य मंजूर तरीकों से एक या एक से ज्यादा चरणों में जुटा सकती है।
आज था बड़ा दिन
दरअसल कंपनी ने बीते 6 जुलाई की एक फाइलिंग में बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी थी जिसकी रिकॉर्ड डेट आज यानी 24 जुलाई थी। बोनस और स्टॉक स्प्लिट दोनों के लिए यही रिकॉर्ड डेट था।
कंपनी अपने ₹10 फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर को ₹2 फेस वैल्यू वाले 5 इक्विटी शेयरों में बांटेगी। यानी निवेशक के पास अभी ₹10 फेस वैल्यू का 1 शेयर है तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास ₹2 फेस वैल्यू के 5 शेयर हो जाएंगे।
इसके अलावा कंपनी 1:2 के रेश्यो में बोनस शेयर भी देगी। इसका मतलब है कि स्टॉक स्प्लिट के बाद निवेशक के पास मौजूद ₹2 फेस वैल्यू वाले हर 2 शेयर पर 1 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा।
Kalind Share Price
कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 4.93% या 0.53 रुपये चढ़कर 11.29 रुपये पर बंद हुआ था। बीएसई पर आज यह शेयर 10.89 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और इसने आज दिन का उच्चतम स्तर 11.29 रुपये को टच किया और इसका आज का नीचला स्तर 10.88 रुपये रहा।