Trending Share Today: सालभर से गिर रहे शेयर में आई तेजी, बड़े ऑर्डर के बाद रॉकेट बना स्टॉक
Stock Update: आज 100 रुपये के शेयर को खरीदने के लिए लूट मच गई है। हाल ही में कंपनी ने बताया कि उसे बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद निवेशकों ने धड़ाधड़ शेयर खरीदना शुरू कर दिया है। आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। तेजी भरे कारोबार के बीच JTL Industries Share तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। पिछले एक साल से कंपनी के शेयर गिर कर ट्रेड कर रहा था। आज सुबह कंपनी के शेयर 4 फीसदी चढ़कर 101.80 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं। करीब 12.45 बजे स्टॉक 101.99 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड कर रहा था। हाल ही में कंपनी ने बताया कि उसे बड़ा ऑर्डर मिला है।
कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार JTL Industries को 3,000 मीट्रिक टन गैल्वेनाइज्ड आयरन पाइप की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। कंपनी जल जीवन मिशन का हिस्सा बन गई है। ऑर्डर रूल के अनुसार कंपनी को 30 दिनों के भीतर डिस्ट्रिब्यूट करना है। सरकार ने 2019 में जल जीवन मिशन शुरू किया था। अब इस मिशन को साल 2028 तक बढ़ा दिया गया है।
ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने कहा कि नवंबर 2024 में, JTL इंडस्ट्रीज को जम्मू के जल जीवन मिशन से संबंधित 265 करोड़ के ऑर्डर के लिए L1 बोलीदाता के रूप में चुना गया था। अब कंपनी अपने अगले चरण में आगे बढ़ने की अच्छी स्थिति में है।
शेयर का हाल (JTL Industries Share Price)
JTL Industries के शेयर एक साल में 27.57 फीसदी गिर गया। हालांकि, पांच दिनों में स्टॉक 5 फीसदी तक चढ़ गए। शेयर का 52 वीक हाई 138.30 रुपये और 52 वीक लो 83.55 रुपये है । वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 3,820 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।