भारतीय शेयर बाजार पर JPMorgan बुलिश! निफ्टी को दिया 29,000 का टारगेट; इन सेक्टर्स पर भरोसा

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज के मुताबिक, साल 2027 के अंत तक निफ्टी 29,000 के स्तर पर पहुंच सकता है। इसके अलावा विदेशी निवेश बढ़ने की भी संभावना है। जानिए किन सेक्टर्स पर ब्रोकरेज को सबसे ज्यादा भरोसा है।

Advertisement
AI Generated Image

By BT बाज़ार डेस्क:

भारतीय शेयर बाजार को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JPMorgan) ने पॉजिटिव अनुमान जताया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जेपी मॉर्गन का मानना है कि साल 2027 के अंत तक निफ्टी 50 इंडेक्स 29,000 के स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं, बाजार में उम्मीद से बेहतर तेजी आने की स्थिति में निफ्टी 31,000 का स्तर भी छू सकता है। भारतीय कंपनियों के मुनाफे में सुधार इस तेजी की सबसे बड़ी वजह बन सकता है।

किन वजहों से आएगी बाजार में तेजी?

जेपी मॉर्गन के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, घरेलू स्तर पर मजबूत उपभोक्ता मांग, कर्ज में तेजी से हो रही बढ़ोतरी और निजी कंपनियों के पूंजीगत खर्च का बढ़ता दायरा भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट कर सकता है।

ब्रोकरेज ने बाजार के वैल्यूएशन में मामूली गिरावट की संभावना को ध्यान में रखते हुए निफ्टी के लिए 29,000 का बेस केस टारगेट तय किया है। इसके अलावा, जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल कंपनियों की कमाई में कैलेंडर वर्ष 2026 में 12 फीसदी और 2027 में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

आ सकते हैं 100 अरब डॉलर के विदेशी निवेश

ब्लूमबर्ग  ने जेपी मॉर्गन के हवाले से बताया कि, अगर लंबी अवधि के विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बेंचमार्क इंडेक्स के वेटेज के बराबर भी कर लेते हैं, तो भारतीय शेयर बाजार में करीब 100 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आ सकता है।

जेपी मॉर्गन के एनालिस्ट राजीव बत्रा और रुशित मेहता के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित बाजारों से कमाई की ग्रोथ में मुकाबला करने के बजाय भारत उन निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनकर उभर रहा है, जो AI शेयरों में अपना निवेश घटाना चाहते हैं या पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं।

किन सेक्टर्स पर बुलिश है जेपी मॉर्गन?

ब्रोकरेज ने फाइनेंशियल्स, इंडस्ट्रियल्स, हेल्थकेयर और कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी सेक्टर्स पर ओवरवेट रुख अपनाया है। वहीं, आईटी और मटेरियल्स सेक्टर्स पर अंडरवेट रुख रखा है।

जेपी मॉर्गन निर्यात आधारित कंपनियों के मुकाबले घरेलू आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी कंपनियों को प्राथमिकता दे रहा है। ब्रोकरेज को क्वालिटी और मोमेंटम शेयर भी पसंद हैं, जबकि वैल्यू शेयरों पर अंडरवेट रुख बरकरार है।

इन जोखिमों पर भी रखें नजर

ब्रोकरेज ने चेताया है कि शेयरों का ऊंचा वैल्यूएशन, घरेलू नीतिगत चुनौतियां और वैश्विक अनिश्चितताएं बाजार की तेजी को सीमित कर सकती हैं। ऐसे में निवेशकों को शेयरों के चयन में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Read more!
Advertisement