Suzlon, Adani Green, BHEL, Tata Power, सहित इन शेयरों पर 54% अपसाइड की उम्मीद - नोट करें ट्रिगर

देश में गर्मी की शुरुआत के साथ बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है और इससे पावर कंपनियों के लिए कमाई का मौका बनता दिख रहा है। ब्रोकरेज JM Financial की फ्रेश रिपोर्ट के मुताबिक Adani Green Energy, Tata Power, JSW Energy और अन्य कंपनियां इस ट्रेंड से फायदा उठा सकती हैं।

Advertisement

In Short

  • गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग 225 गीगावॉट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, सप्लाई पर दबाव
  • JM Financial ने Adani Power, Tata Power, NTPC समेत कई पावर स्टॉक्स पर ‘Buy’ कॉल दी
  • Suzlon Energy में करीब 54% तक संभावित तेजी, ब्रोकरेज की पसंदीदा लिस्ट में शामिल

By Gaurav Kumar:

Stocks in Focus: देश में गर्मी की शुरुआत के साथ बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है और इससे पावर कंपनियों के लिए कमाई का मौका बनता दिख रहा है। ब्रोकरेज JM Financial की फ्रेश रिपोर्ट के मुताबिक Adani Green Energy, Tata Power, JSW Energy और अन्य कंपनियां इस ट्रेंड से फायदा उठा सकती हैं।

रिकॉर्ड डिमांड, सप्लाई पर दबाव

10 मार्च की शाम देश में नॉन-सोलर पीक बिजली मांग 225 गीगावॉट तक पहुंच गई। JM Financial का कहना है कि यह स्तर सिस्टम पर दबाव को दिखाता है। रिपोर्ट के अनुसार, शाम के समय हाइड्रो प्लांट्स का उपयोग 67%, गैस प्लांट्स काउपयोग 28%, न्यूक्लियर प्लांट्स का उपयोग 87% और कोयला प्लांट्स का उपयोग 95% तक पहुंच गया।

इस मांग-सप्लाई गैप का असर बाजार पर भी दिखा। 12 मार्च को शाम 6:15 से 9:30 बजे के बीच बिजली के मर्चेंट प्राइस 13 बार 10 रुपये प्रति यूनिट की सीमा पार कर गए।

किन कंपनियों का दबदबा

ब्रोकरेज के मुताबिक, डे-अहेड मार्केट (DAM) में Adani Green, Jindal Power, JSW Energy और Adani Power फिलहाल आगे चल रहे हैं।

JM Financial ने इस गर्मी के लिए अपनी प्राथमिकता सूची में Adani Power को सबसे ऊपर रखा है, इसके बाद Tata Power, NTPC, Adani Green, Coal India और JSW Energy का नाम है।

इन शेयरों पर ‘Buy’ कॉल

ब्रोकरेज ने कई कंपनियों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। Adani Power के लिए 177 रुपये, Tata Power के लिए 429 रुपये और NTPC के लिए 420 रुपये का टारगेट तय किया गया है।

इसके अलावा Adani Green (1204 रुपये), JSW Energy (614 रुपये), Power Grid (314 रुपये) और Adani Energy Solutions (1199 रुपये) भी पसंदीदा शेयरों में शामिल हैं।

BHEL (355 रुपये), CESC (196 रुपये) और ACME Solar (289 रुपये) पर भी खरीदारी की सलाह दी गई है।

Suzlon Energy पर 64 रुपये का टारगेट दिया गया है। मौजूदा स्तर से इसमें करीब 54% की संभावित तेजी बताई गई है, जो इस कवरेज में सबसे ज्यादा है।

इन शेयरों पर रहें सतर्क

JM Financial ने NHPC, Inox Wind और IEX पर ‘Add’ रेटिंग दी है। वहीं Coal India और Torrent Power पर ‘Reduce’ और SJVN पर ‘Sell’ की सलाह दी गई है।

Read more!
Advertisement