Jio Platforms IPO: ₹1065 - ₹1119 है प्राइस बैंड, 21 अक्टूबर को खुलेगा ₹30213 करोड़ का इश्यू; चेक करें लेटेस्ट GMP
आईपीओ प्राइस बैंड आने के बाद अब निवेशकों को नजर इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जहां कंपनी 27 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ का साइज ₹30,213 करोड़ है।

Jio Platforms IPO: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, जियो (Jio) का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलने जा रहा है। यह इश्यू 23 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद होगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1065 - ₹1119 है।
आईपीओ प्राइस बैंड आने के बाद अब निवेशकों को नजर इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जहां कंपनी 27 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ का साइज ₹30,213 करोड़ है।
क्या है लॉट साइज और अलॉटमेंट डेट?
जियो आईपीओ का लॉट साइज 12 शयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹13,428 का निवेश करना होगा। इस आईपीओ का अलॉटमेंट 26 अकूटबर को हो सकती है और इसकी लिस्टिंग NSE और BSE पर 28 अक्टूबर को होने की संभावना है।
इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Kotak Mahindra Capital Co.Ltd. है और आईपीओ रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd. है।
कितना है लेटेस्ट जीएमपी?
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को ट्रैक करने वाली विभिन्न वेबसाइटों के मुताबिक इस आईपीओ का जीएमपी 15 अक्टूबर सुबह 9:13 बजे तक इसके अपर प्राइस बैंड पर 206-210 रुपये है जो करीब 18-20% का प्रीमियम है। अपर प्राइस बैंड के आधार पर इसकी लिस्टिंग 18 प्रतिशत उपर करीब ₹1,325 पर हो सकती है।
कंपनी के बारे में
2019 में स्थापित Jio Platforms Limited एक टेक्नोलॉजी आधारित डिजिटल सर्विस कंपनी है। यह अपनी सब्सिडियरी Reliance Jio Infocomm Limited के जरिए काम करती है। कंपनी पूरे भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं देती है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के ग्राहकों की संख्या 52.4 करोड़ से अधिक थी।
Jio Platforms के पास नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म, ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस और डिजिटल एप्लिकेशन शामिल हैं। कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और देशभर में फैले डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए आम ग्राहकों और कारोबारों को सेवाएं देती है।
आम ग्राहकों के लिए कंपनी मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, डिजिटल एंटरटेनमेंट, गेमिंग, क्लाउड स्टोरेज, स्मार्ट होम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसके प्रमुख प्लेटफॉर्म में MyJio, JioTV+, JioSaavn, JioGames और JioAICloud शामिल हैं।
वहीं, कारोबारों और कंपनियों के लिए Jio Platforms एंटरप्राइज कनेक्टिविटी, क्लाउड सॉल्यूशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सेवाएं, यूनिफाइड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म, मैनेज्ड सर्विसेज, सिक्योरिटी सॉल्यूशन और प्राइवेट 5G जैसी सुविधाएं देती है। इसके एंटरप्राइज ग्राहकों में बैंकिंग, यूटिलिटी, परिवहन, मैन्युफैक्चरिंग, सरकारी और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र से जुड़े संगठन शामिल हैं।