Jio Financial Q2 Results: मुनाफे और कमाई में उछाल, सोमवार को क्या होगा?

Jio Financial ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से नेगेटिव रिटर्न देने वाले इस स्टॉक के रिजल्ट्स का असर सोमवार को बाजार में देखने को मिलेगा।

Advertisement

By Harsh Verma:

Jio Financial ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से नेगेटिव रिटर्न देने वाले इस स्टॉक के रिजल्ट्स का असर सोमवार को बाजार में देखने को मिलेगा।

कंपनी ने जानकारी दी है कि सितंबर 2024 में समाप्त तिमाही में मुनाफा 3.1 प्रतिशत बढ़कर 689 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जो एक साल पहले दूसरी तिमाही में 668 करोड़ रुपये पर था। वहीं कंपनी की आय में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जहां पिछले साल दूसरी तिमाही में आय 608 करोड़ रुपये थी, वो अब बढ़कर 693 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

कंपनी की 30 सितंबर 2024 तक नेटवर्थ 1,37,144 करोड़ रुपये हो गई है जबकि Assets Under Management (AUM) 1,206  करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। अगर pre-provisioning operating profit यानि PPoP को देखें तो क्वार्टर आधार पर  2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जहां पिछले साल दूसरी तिमाही में 537 करोड़ था, वो अब बढ़कर 552 करोड़ हो गया है।

Jio Financial और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी BlackRock ने भारत में एसेट मैनेजमेंट और ब्रोकिंग कारोबार शुरू करने के लिए वेंचर का एलान किया है। जुलाई 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होने के कुछ दिनों बाद कंपनी ने भारत में एसेट मैनेजमेंट सर्विसेज शुरू करने के लिए ब्लैकरॉक के साथ 50:50 ज्वाइंट वेंचर का एलान किया था। कंपनी के पास 4 प्रोडेक्ट कैटेगरी हैं। जिसमें ऑटो, टू-व्हीलर, हेल्थ और लाइफ है। इसमें 24 प्लान हैं जो सीधे ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है। इसमें ग्रुप टर्म लाइफ, ग्रुप मेडिकल कवर, ग्रुप एक्सिडेंटर कवर, कमर्शियल इंश्योरेंस शामिल है।

शेयर का प्रदर्शन
पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 52.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन एक और 6 महीने में स्टॉक ने नेगेटिव रिटर्न दिया है।

Read more!
Advertisement