गिरावट की आंधी में झुनझुनवाला परिवार को भारी नुकसान!
निफ्टी ने सितंबर 26277 को अपना लाइफटाइम रिकॉर्ड लेवल बनाया। इस लेवल से बाजार 10 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ चुका है। इसके बाद भी बिकवाली का सिलसिला जारी है। शेयर मार्केट की इस गिरावट का असर न सिर्फ रिटेल निवेशकों बल्कि दिग्गज झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर दिखा है।

निफ्टी ने सितंबर 26277 को अपना लाइफटाइम रिकॉर्ड लेवल बनाया। इस लेवल से बाजार 10 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ चुका है। इसके बाद भी बिकवाली का सिलसिला जारी है। शेयर मार्केट की इस गिरावट का असर न सिर्फ रिटेल निवेशकों बल्कि दिग्गज झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर दिखा है।
जैसा कि आप जानते हैं कि शेयर बाजार दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु के बाद झुनझुनवाला परिवार का शेयर पोर्टफोलियो अब उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ही संभाल रही है। हालिया बाजार की मंदी ने झुनझुनवाला परिवार की होल्डिंग्स को प्रभावित किया है।
झुनझुनवाला की टॉप 5 शेयरों की होल्डिंग्स में से कोई भी पॉजिटिव रिटर्न नहीं कर पाई है। परिवार का सबसे बड़ा निवेश Titan, Concord Biotech, Star Health and Allied Insurance, Tata Motors और Metro Brands में है। इन सभी कंपनियों के शेयरों में 6 से 24 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। मार्केट की इस तेज गिरावट के बीच झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की वैल्यू 7000 करोड़ रुपये तक कम हो गई है।
कितना हुआ नुकसान?
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की बात करें तो इस गिरावट में उनके पोर्टफोलियो में करीब 12.58 प्रतिशत की गिरावट आई है। ट्रेडलाइन के डेटा के मुताबिक, सितंबर तिमाही के आखिरी में राकेश झुनझुनवाला एंड असोसिएट्स पोर्टफोलियो की वैल्यू 55,095 करोड़ रुपये थी, जो कि नवंबर में गिरकर 48,165.6 करोड़ रुपये हो गई। झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा वैल्यू वाला स्टॉक टाटा ग्रुप का शेयर टाइटन है। कंपनी के पोर्टफोलियो में करीब 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी वाला ये स्टॉक सितंबर से करीब 13 प्रतिशत तक टूट चुका है। झुनझुनवाला पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा होल्डिंग्स (41.4%) वाला स्टॉक Aptech Ltd भी सितंबर से अभी तक 25 प्रतिशत तक टूट चुका है।
26 सितंबर को लगभग 86000 के लेवल को टच करने वाला सेंसेक्स पिछले 2 महीने में लगभग 9000 से ज्यादा प्वाइंट्स गिर चुका है। निफ्टी में भी इस दौरान 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।