अडाणी ग्रुप के 4 शेयरों पर Jefferies बुलिश, 53% तक कमाई का मौका- जानें टारगेट सहित अन्य डिटेल

Jefferies India Forum 2026 के बाद अडाणी ग्रुप के चार प्रमुख शेयरों पर ब्रोकरेज का भरोसा कायम है। Adani Power, Adani Green Energy, Adani Ports और Adani Energy Solutions को Buy रेटिंग मिली है। ब्रोकरेज ने इन शेयरों में अगले 12 महीनों के लिए अच्छी तेजी की संभावना जताई है, लेकिन असली टारगेट जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

ब्रोकरेज जेफरीज ने Jefferies India Forum 2026 के बाद अडाणी ग्रुप के कम से कम चार शेयरों पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। इनमें Adani Power, Adani Green Energy, Adani Ports and SEZ और Adani Energy Solutions शामिल हैं। ब्रोकरेज ने अगले 12 महीनों में इन शेयरों में 25% से 53% तक संभावित तेजी का अनुमान दिया है।

Adani Power Share Price Target

Jefferies के मुताबिक Adani Power FY32 तक अपनी क्षमता 2.5 गुना बढ़ाकर 45 GW करने के लक्ष्य पर कायम है। कंपनी की आने वाली 23.7 GW क्षमता में से 56% पहले ही लॉन्ग-टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) के तहत जुड़ चुकी है। कंपनी बाकी क्षमता को भी PPA के जरिए सुरक्षित करने का लक्ष्य रखती है।

Jefferies का अनुमान है कि FY26-30E के दौरान Adani Power का EBITDA 22% CAGR से बढ़ सकता है और FY30E तक कंपनी का फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव हो सकता है। ब्रोकरेज ने ₹270 का टारगेट दिया है, जो करीब 33% संभावित अपसाइड दिखाता है।

Adani Green Share Price Target

Adani Green Energy ने FY27E में 5 GW नई क्षमता जोड़ने का भरोसा जताया है। Jefferies के अनुसार कंपनी ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ क्षमता जोड़ने की टाइमलाइन तय कर रही है, ताकि कर्टेलमेंट का जोखिम कम किया जा सके।

कंपनी का BESS क्षमता को मौजूदा 3.6 GWh से बढ़ाकर FY27E तक 10 GWh से ज्यादा करने का प्लान भी ट्रैक पर है। Jefferies ने ₹1,695 का टारगेट दिया है जो करीब 34% संभावित अपसाइड दिखाता है।

Ports और Energy Solutions पर भी नजर

Adani Ports 2030 तक 1 बिलियन टन कार्गो का लक्ष्य हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। Jefferies ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स की ग्रोथ के साथ लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी पर फोकस कंपनी के लिए अहम रहेगा। ब्रोकरेज ने ₹2,160 का टारगेट दिया है, जो 25% संभावित अपसाइड है।

वहीं, Adani Energy Solutions का Trading बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने मीडियम टर्म में ₹20,000-25,000 करोड़ के सालाना कैपेक्स रन-रेट का लक्ष्य दोहराया है। Jefferies के मुताबिक स्मार्ट मीटर और Trading बिजनेस आगे ग्रोथ के प्रमुख ड्राइवर रहेंगे। ब्रोकरेज ने ₹2,060 का टारगेट दिया है, जो 53% संभावित अपसाइड बताता है।
 

Read more!
Advertisement