IT Stock: SpaceX से मिला ₹1,300 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, इस कंपनी के शेयर में 10% से ज्यादा उछाल

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि  उसकी पूरी तरह स्वामित्व वाली अमेरिकी सब्सिडियरी Blue Cloud Softech Solutions Ltd - USA (BCSSL-USA) ने SpaceX International Ltd, MY के साथ Statement of Work (SOW) No. 1 साइन किया है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

आईटी टेक कंपनी, Blue Cloud Softech Solutions Ltd का शेयर आज 10% से अधिक चढ़कर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है जिसे कंपनी ने आज बाजार खुलते ही अपने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। 

आज सुबह 9:43 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 10.54% या 2.08 रुपये चढ़कर 21.82 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि  उसकी पूरी तरह स्वामित्व वाली अमेरिकी सब्सिडियरी Blue Cloud Softech Solutions Ltd - USA (BCSSL-USA) ने SpaceX International Ltd, MY के साथ Statement of Work (SOW) No. 1 साइन किया है।

यह समझौता 9 जुलाई 2026 को दोनों कंपनियों के बीच हुए Master Services Agreement के तहत किया गया है। इसके तहत 18 महीने की अवधि में कम से कम 15 करोड़ डॉलर (USD 150 million) का कॉन्ट्रैक्चुअल कमिटमेंट है। इस प्रोजेक्ट के तहत BCSSL-USA SpaceX के लिए AI इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी, टेलीकम्युनिकेशन और डेटा सेंटर सॉल्यूशंस तैयार, इंटीग्रेट, सुरक्षित और संचालित करेगी।

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू में AI Infrastructure के लिए 7 करोड़ डॉलर, Cybersecurity के लिए 2.5 करोड़ डॉलर, Telecommunications के लिए 2.5 करोड़ डॉलर और Data Centre Solutions के लिए 3 करोड़ डॉलर शामिल हैं। काम को पांच चरणों में पूरा किया जाएगा और छह तिमाही बिलिंग पीरियड होंगे। शुरुआत असेसमेंट और डिजाइन से होगी, जबकि छठी तिमाही से मैनेज्ड ऑपरेशंस शुरू होंगे।

इसमें GPU और AI एक्सेलरेटर क्लस्टर तैयार करना, MLOps और मॉडल-सर्विंग इंफ्रास्ट्रक्चर, SIEM/SOAR के साथ Security Operations Centre, नेटवर्क और NOC-मैनेज्ड कनेक्टिविटी, डेटा सेंटर का निर्माण व कमीशनिंग और डिजास्टर रिकवरी जैसी सेवाएं शामिल हैं। कंपनी के ग्रुप चेयरमैन तेजेश कुमार कोडाली ने कहा कि यह समझौता AI इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार के लिए एक अहम उपलब्धि है और इससे बड़े स्तर पर AI कंप्यूट, साइबर सिक्योरिटी और डेटा सेंटर सॉल्यूशंस देने की कंपनी की क्षमता दिखती है।

BCSSL-USA के CEO भास्कर नल्लामिल्ली ने कहा कि यह समझौता ग्लोबल ग्राहकों के लिए बड़े और एकीकृत AI इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम और डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स देने की कंपनी की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है और BCSSL की AI-first टेक्नोलॉजी ग्रुप के रूप में रणनीतिक स्थिति को मजबूत करता है।

Read more!
Advertisement