मजबूत Q1 रिजल्ट के बाद भी आज 2% टूटा IREDA का शेयर! Q1 में 37% बढ़ा मुनाफा - डिटेल्स

कंपनी के मजबूत Q1 रिजल्ट के बाद भी आज स्टॉक 2% गिरकर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:39 बजे तक एनएसई पर 2.27% या 2.79 रुपये गिरकर 120.21 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर 2.20% या 2.70 रुपये टूटकर 120.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

सरकारी स्वामित्व वाली रिन्यूएबल एनर्जी फाइनेंस कंपनी, Indian Renewable Energy Development Agency Ltd (IREDA) का शेयर आज Q1 रिजल्ट के बाद निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने जून तिमाही के नतीजों को जारी किया था।

हालांकि कंपनी के मजबूत Q1 रिजल्ट के बाद भी आज स्टॉक 2% गिरकर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:39 बजे तक एनएसई पर 2.27% या 2.79 रुपये गिरकर 120.21 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर 2.20% या 2.70 रुपये टूटकर 120.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

IREDA Q1 Results

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37% बढ़कर 339 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 247 करोड़ रुपये था। वहीं, कुल आय 15% बढ़कर 2,251 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 1,960 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की कमाई में यह बढ़त ऐसे समय आई है जब भारत में रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं में निवेश लगातार बढ़ रहा है। IREDA सौर, पवन, जलविद्युत, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण और अन्य स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तपोषित कर रही है। सरकार के ऊर्जा परिवर्तन (एनर्जी ट्रांजिशन) अभियान के बीच कंपनी के लेंडिंग कारोबार में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है।

हालांकि, पहली तिमाही में स्वीकृत (सैंक्शन) किए गए कर्ज घटकर 3,380 करोड़ रुपये रह गए, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 11,740 करोड़ रुपये थे। दूसरी ओर, कर्ज वितरण (डिस्बर्समेंट) लगभग स्थिर रहा और 6,556 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

प्राइवेट सेक्टर का लोन बुक तेजी से बढ़ा

30 जून 2026 तक IREDA का निजी क्षेत्र का बकाया लोन पोर्टफोलियो 77% बढ़कर 72,756 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 57,779 करोड़ रुपये था। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र का बकाया लोन 23% बढ़कर 22,180 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी की कुल उधारी में घरेलू उधारी की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। घरेलू बकाया उधारी 79,002 करोड़ रुपये रही, जो कुल उधारी का 86% है। विदेशी उधारी 11,329 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Read more!
Advertisement