IREDA आया 200 के लेवल पर, एक्सपर्ट ने बताई बड़ी बात

बिजनेस टुडे बाजार ने मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह से बात की। राघवेंद्र सिंह का कहना है कि इस शेयर में अभी बने रहे हैं। 180 रूपये के नीचे इस शेयर में मंदी हो सकती थी लेकिन अभी इस स्टॉक में तेजी का रूझान होगा अगर ये स्टॉक 220 के लेवल तक पहुंचता है तो। राघवेंद्र सिंह का कहना है कि 180 के लेवल पर एक मजबूत बेस बन चुका है।

Advertisement
IREDA में आएगा नया लेवल,
IREDA में आएगा नया लेवल,

By Ankur Tyagi:

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का स्टॉक आज के कारोबारी सत्र में 200 के लेवल पर आ गया है। अब इस स्टॉक में आगे क्या होगा ये एक बड़ा सवाल है क्योंकि अगर 200 का लेवल पार होता है तो आगे क्या होगा और दूसरा सवाल ये है कि क्या इस स्टॉक में बने रहे हैं या फिर जिस तरह बाजार में गिरावट है उसमें इसे बेचकर निकल जाएं। इन तमाम सवालों के जवाब आज हम लेने की कोशिश करेंगे।

मूविंग एवरेज की बात करें तो  IREDA का स्टॉक वर्तमान में अपने 200-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर है, लेकिन 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन और 100-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे है, जो कंपनी के स्टॉक में मिश्रित रुझान को दर्शाता है।

बिजनेस टुडे बाजार ने मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह से बात की। राघवेंद्र सिंह का कहना है कि इस शेयर में अभी बने रहे हैं। 180 रूपये के नीचे इस शेयर में मंदी हो सकती थी लेकिन अभी इस स्टॉक में तेजी का रूझान होगा अगर ये स्टॉक 220 के लेवल तक पहुंचता है तो। राघवेंद्र सिंह का कहना है कि 180 के लेवल पर एक मजबूत बेस बन चुका है। 

अगर IREDA के प्रदर्शन की तुलना संपूर्ण बाजार से की जाए तो पिछले दिन सेंसेक्स से 3.19% अधिक रहा, जबकि पिछले महीने में -14.97% रहा है। हाल के बाजार की अस्थिरता के बावजूद, IREDA ने सकारात्मक रुझान बनाए रखा है।

डिस्क्लेमर - किसी भी निवेश निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च करना और एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना हमेशा उचित होता है।

Read more!
Advertisement