IPO: पैसा लगाने का आखिरी मौका! अगले हफ्ते बंद हो रहे हैं इन 5 कंपनियों के आईपीओ
इस खबर में जानिए उन आईपीओ के बारे में जिनका सब्सक्रिप्शन अगले हफ्ते बंद होने जा रहा है।

IPO Next Week: सोमवार 17 फरवरी से नया कारोबारी हफ्ता शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप आईपीओ में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी हो सकती है। आज हम आपको इस खबर में उन आईपीओ के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सब्सक्रिप्शन अगले हफ्ते बंद होने जा रहा है। चलिए एक-एक कर जानते हैं।
L.K. Mehta Polymers Limited IPO
इस SME आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 17 फरवरी को शाम 4:50 बजे बंद होने जा रहा है। इसका सब्सक्रिप्शन 13 फरवरी को खुला था। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जहां कंपनी 10.40 लाख इक्विटी शेयर की पेशकश कर रही है। इस आईपीओ का साइज 7.38 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने इस आईपीओ का फिक्स प्राइस 71 रुपये रखा है और 1600 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया है। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 1,13,600 रुपये का निवेश करना होगा।
Shanmuga Hospital Limited IPO
इस SME आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 17 फरवरी को शाम 4:50 बजे बंद होने जा रहा है। इसका सब्सक्रिप्शन 13 फरवरी को खुला था। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जहां कंपनी 38.18 लाख इक्विटी शेयर की पेशकश कर रही है। इस आईपीओ का साइज 20.62 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने इस आईपीओ का फिक्स प्राइस 54 रुपये रखा है और 2000 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया है। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 1,08,000 रुपये का निवेश करना होगा।
Quality Power Electrical Equipments Limited IPO
इस मेनबोर्ड आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 18 फरवरी को शाम 4:50 बजे बंद होने जा रहा है। इसका सब्सक्रिप्शन 14 फरवरी को खुला था। कंपनी, फ्रेश इश्यू के जरिए 0.53 करोड़ शेयर जारी करके 225 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 1.49 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके 633.70 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
इस आईपीओ का साइज 858.70 करोड़ रुपये है। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 401-425 रुपये रखा है और 26 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया है। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 10,426 रुपये का निवेश करना होगा।
Royalarc Electrodes Limited IPO
इस SME आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 18 फरवरी को शाम 4:50 बजे बंद होने जा रहा है। इसका सब्सक्रिप्शन 14 फरवरी को खुला था। कंपनी, फ्रेश इश्यू के जरिए 18 लाख शेयर जारी करके 21.60 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 12 लाख इक्विटी शेयर जारी करके 14.40 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
इस आईपीओ का साइज 36 करोड़ रुपये है। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 114-120 रुपये रखा है और 1200 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया है। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 1,36,800 रुपये का निवेश करना होगा।
Tejas Cargo India Limited IPO
इस SME आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 17 फरवरी को शाम 4:50 बजे बंद होने जा रहा है। इसका सब्सक्रिप्शन 13 फरवरी को खुला था। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जहां कंपनी 63 लाख इक्विटी शेयर की पेशकश कर रही है। इस आईपीओ का साइज 105.84 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 160-168 रुपये रखा है और 800 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया है। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 1,28,000 रुपये का निवेश करना होगा।