₹6 के स्टॉक पर निवेशक लट्टू, Coal India, NPCC, L&T जैसे क्लाइंट्स, FIIs का भी निवेश
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के पेनी स्टॉक के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी शेयर में 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा, जिससे इसकी कीमत ₹6.77 प्रति शेयर तक पहुंच गई।

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के पेनी स्टॉक के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी शेयर में 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा, जिससे इसकी कीमत ₹6.77 प्रति शेयर तक पहुंच गई।
स्मॉलकैप कंपनी का नाम PVV Infra Ltd है। पिछले 5 दिनों में 21%, पिछले 1 महीने में 22% की तेजी रही है तो वहीं 1 साल में 25% की गिरावट भी आई है। पिछले एक महीने में बायर्स की गतिविधि में तेजी देखी गई है, जो बताता है कि बाजार में इस स्टॉक को लेकर सकारात्मकता बढ़ रही है। कंपनी की बुक वैल्यू देखें तो मौजूदा शेयर प्राइस ₹6.77, जो कि बुक वैल्यू से काफी कम है, बुक वैल्यू यह संकेत देती है कि कंपनी के पास पर्याप्त एसेट्स हैं।
कंपनी का बिजनेस मॉडल
PVV Infra Ltd एक MSME कंपनी है, जो कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। इसके प्रमुख प्रोजेक्ट्स जैसे डुप्लेक्स रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स, कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर हैं, वहीं प्रमुख ग्राहक Coal India, NPCC, MCL, L&T जैसे नाम शामिल हैं।
भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी से ग्रोथ हो रही है, जिससे इस सेक्टर की कंपनियों को फायदा हो रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ₹10 बुक वैल्यू के मुकाबले ₹6.77 का प्राइस इसे undervalued बनाता है।
FIIs की हिस्सेदारी 0.04% है तो वहीं प्रमोटर्स की होल्डिंग 25.54% है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।