52 Week Low पर इंफोसिस का शेयर! इस वजह से धड़ाम हुआ स्टॉक, अब क्या करें- Buy, Hold या Sell?

सुबह 11:19 बजे तक शेयर बीएसई पर 5.28% या 65.60 रुपये गिरकर 1177 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 5.12% या 63.50 रुपये टूटकर 1,177.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Infy Share Price: शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच दिग्गज आईटी कंपनी, इंफोसिस लिमिटेड (Infosys Ltd) का शेयर अपने एक साल के नीचले स्तर पर चला गया है। शेयर आज फ्रेश 52 Week Low 1,175 रुपये को टच किया है। 

सुबह 11:19 बजे तक शेयर बीएसई पर 5.28% या 65.60 रुपये गिरकर 1177 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 5.12% या 63.50 रुपये टूटकर 1,177.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

क्यों गिरा स्टॉक?

दरअसल मार्च तिमाही (Q4FY26) में कंपनी का मुनाफा और राजस्व मजबूत रहा, लेकिन FY27 के लिए कमजोर गाइडेंस के कारण स्टॉक में यह गिरावट देखने को मिल रही है। 

Q4 में मुनाफा बढ़ा, लेकिन उम्मीद से कम प्रदर्शन

मार्च तिमाही में Infosys का नेट प्रॉफिट 20.9% बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये रहा। वहीं, राजस्व 13.4% बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये पहुंचा। EBIT 13.6% बढ़कर 9,743 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 21% पर रहा। कंपनी ने FY26 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया।

हालांकि, JM Financial के मुताबिक, राजस्व और मार्जिन दोनों ही बाजार की उम्मीदों से कम रहे। कंपनी का रेवेन्यू कॉन्स्टेंट करंसी में 1.3% घटा, जबकि गिरावट 0.5% रहने का अनुमान था।

FY27 गाइडेंस ने बढ़ाई चिंता

Infosys ने FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 1.5-3.5% (कॉन्स्टेंट करंसी) के दायरे में रखा है, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन 20-22% रहने का अनुमान दिया। यही सीमित ग्रोथ आउटलुक निवेशकों को रास नहीं आया।

ICICI Securities ने कहा कि FY27 के लिए 2.2% ऑर्गेनिक ग्रोथ गाइडेंस FY26 के 2.4% से भी कम है। इसके पीछे यूरोप के बड़े क्लाइंट से जुड़े मुद्दे, ऑनसाइट रेवेन्यू में कमी और AI से जुड़ा दबाव है।

पॉजिटिव पक्ष पर देखें तो कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 6.6% बढ़कर 5.04 अरब डॉलर रहा। FY26 में कुल डील विन 14.9 अरब डॉलर रहा और फ्री कैश फ्लो 3.7 अरब डॉलर तक पहुंचा।

Choice Institutional Equities के मुताबिक, रिकॉर्ड 15 अरब डॉलर के डील विन और 24% TCV ग्रोथ कंपनी के लिए आगे की कमाई की अच्छी विजिबिलिटी देते हैं।

INFY Share Price Target

Motilal Oswal Financial Services ने Infosys के लिए 1,450 रुपये का टारगेट दिया है और FY28 के अनुमानित EPS पर 17x वैल्यूएशन रखा है।

JM Financial ने 1,500 रुपये का टारगेट प्राइस तय करते हुए ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी, जबकि ICICI Securities ने ‘Hold’ रेटिंग के साथ 1,300 रुपये का लक्ष्य दिया।

Read more!
Advertisement