एक साल में पैसा डबल करने वाला स्टॉक क्यों हुआ क्रैश?
Indus Towers Ltd. के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को इंट्रा डे के दौरान स्टॉक 12% नीचे आ गया, जो 4 जून के बाद का एक दिन में सबसे बड़ा नुकसान है। यह शेयर BSE पर ₹384.80 के निचले सर्किट पर पहुंच गया। आइये जानते हैं स्टॉक में क्यों आई गिरावट और आगे का क्या है नजरिया?

Indus Towers Ltd. के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को इंट्रा डे के दौरान स्टॉक 12% नीचे आ गया, जो 4 जून के बाद का एक दिन में सबसे बड़ा नुकसान है। यह शेयर BSE पर ₹384.80 के निचले सर्किट पर पहुंच गया। आइये जानते हैं स्टॉक में क्यों आई गिरावट।
टेलीकॉम कंपनियों की याचिका को खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया की रीकैलकुलेशन के लिए टेलीकॉम कंपनियों की याचिका को खारिज कर दिया है। जिसका असर ये हुआ है कि चुनिंदा टेलीकॉम कंपनियों में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया उन टेलीकॉम कंपनियों में शामिल थीं जिन्होंने दूरसंचार विभाग पर बकाया रकम की कैलकुलेशन में गंभीर गलती का आरोप लगाते हुए सुधार की याचिका दायर की थी। वोडाफोन आइडिया के मौजूदा AGR बकाए ₹70,300 करोड़ हैं।
क्यों गिरा स्टॉक?
वोडाफोन आइडिया ने Indus Towers Ltd. के पिछले बकाए का और भुगतान करने में सफलता हासिल की है और अब बकाया राशि ₹4,600 करोड़ तक कम हो गया है। बाकि बकाए की राशि जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला कंपनी के लिए एक झटके की तरह है। जिससे Indus Towers Ltd. के निवेशकों के हाथ मायूसी लगी है।
आगे का नजरिया
ब्रोकरेज जेपी मोर्गन ने हाल ही में इंडस टावर्स की रेटिंग को 'न्यूट्रल' से बढ़ाकर 'ओवरवेट' कर दिया है। प्राइस टारगेट भी ₹340 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है। विदेशी ब्रोकरेज का कहना है कि वोडाफोन आइडिया के लिए कैपेक्स और टॉवर/टेनेंसी के रोलआउट के मामले में बेहतर संभावनाएं होंगी। इसके अलावा ये कहा गया कि यह FY25-27 के दौरान लो डबल डिजिट रेवेन्यू और EBITDA में बढ़ोतरी हो सकती है।