आज गिरावट में खुल सकते हैं भारतीय बाजार?

गातार 14 दिन तक हरे निशान में बाजार बंद होने के बाद आज ओपनिंग लाल निशान में हो सकती है। आज एशियाई बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। Gift Nifty भी करीब 175 अंकों की गिरावट के साथ कामकाज करता दिख रहा है।

Advertisement
bear market
bear market

शेयर मार्केट में लगातार बन रही तेजी के सिलसिले पर आज ब्रेक लग सकता है। लगातार 14 दिन तक हरे निशान में बाजार बंद होने के बाद आज ओपनिंग लाल निशान में हो सकती है। आज एशियाई बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। Gift Nifty भी करीब 175 अंकों की गिरावट के साथ कामकाज करता दिख रहा है। ऐसे में भारतीय बाजार की ओपनिंग गिरावट के साथ हो सकती है।


शेयर बाजार मंगलवार को फ्लैट बंद हुआ। ये रिकॉर्ड लगातार 14वें दिन भी हरे निशान पर बाजार बंद होने का था।  बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जबकि मीडिया, पावर, मेटल, रियल्टी और तेल -गैस में 0.5-1.5 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडे्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त हुई

कमजोर ग्लोबल संकेत
अमेरिकी बाजारों की स्थिति खराब देखने को मिल रही है। आर्थिक आंकड़ों में लगातार बढ़ती गिरावट और फिर Nvidia को लेकर नेगेटिव खबरों से बाजार में टेंशन बढ़ी हुई है।  Nvidia 10% से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार में सितंबर महीने के पहले सत्र में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। डाओ जोंस 1.51%, S&P 500 इंडेक्स 2.12% और नैस्डैक 3.26% तक गिरकर बंद हुए. S&P 500 इंडेक्स के 11 में से 9 सेक्टर में गिरावट देखने को मिली. टेक्नोलॉजी, एनर्जी, कम्युनिगेशन सर्विसेज और मटीरियल्स में गिरावट दिखी। 

Read more!
Advertisement