"FPI की निकासी से हिला भारतीय बाजार, जानें क्यों बेच रहे हैं विदेशी निवेशक"

बीते कुछ समय से शेयर बाजार (Stock Market) में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अक्टूबर में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारी बिकवाली की है। स्टॉक मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में FPI ने अब तक भारतीय बाजार से 85,790 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं, जो मार्च 2020 में हुई 61,973 करोड़ रुपये की बिकवाली से भी ज्यादा है।

Advertisement

सितंबर का भारी निवेश, अक्टूबर में बेरुखी

सितंबर 2024 में FPI ने भारतीय शेयर बाजार में लगभग 57,724 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो इस साल का सबसे बड़ा निवेश था। लेकिन ठीक अगले महीने यानी अक्टूबर में विदेशी निवेशकों का रुख अचानक बदल गया। नौ महीनों का सबसे बड़ा निवेश करने के बाद, अक्टूबर में FPI ने बेरुखी दिखाई, जिससे इस महीने का FPI आउटफ्लो सबसे अधिक रहा।

चीन का प्रभाव

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटिजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, चीन के नए प्रोत्साहन उपाय और उनके शेयरों का सस्ता मूल्यांकन (valuation) विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। विजयकुमार का कहना है कि चीनी शेयरों में सस्ते वैल्यूएशन और बेहतर अवसरों के कारण FPI वहां अधिक निवेश कर रहे हैं, जिससे भारतीय बाजारों में उनकी रूचि कम हुई है।

आगे की राह कैसी?

FPI के इस बदलते रुख का भारतीय बाजार पर नकारात्मक असर दिख सकता है, खासकर तब जब निवेशक बेहतर विकल्प की तलाश में अन्य उभरते हुए बाजारों का रुख कर रहे हैं। फिलहाल निवेशकों को बाजार की स्थिति का बारीकी से अध्ययन करना होगा और अस्थिरता का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 
Read more!
Advertisement