Indian Bank Share: अभी खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट ने टारगेट, स्टॉप लॉस के साथ बताई पूरी रणनीति
बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए PHD CAPITAL के प्रदीप हल्दर ने शेयर के चार्ट को देखते हुए खरीदारी के स्तर, टारगेट और स्टॉप लॉस के बारे में बताया है।

इंडियन बैंक (Indian Bank) के शेयर में निवेश करने की सोच रहे निवेशकों के लिए मार्केट एक्सपर्ट ने अहम सलाह दी है। बैंक के तिमाही नतीजे आने और कंपनी की ओर से गाइडेंस बढ़ाए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या मौजूदा स्तर पर इस शेयर में खरीदारी की जा सकती है। खासकर शॉर्ट से मीडियम टर्म के निवेशकों के लिए इसमें कितनी तेजी की गुंजाइश है?
बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए PHD CAPITAL के प्रदीप हल्दर ने शेयर के चार्ट को देखते हुए खरीदारी के स्तर, टारगेट और स्टॉप लॉस के बारे में बताया है।
Indian Bank के शेयर में अभी खरीदारी करें या नहीं?
एक्सपर्ट ने बताया कि इंडियन बैंक के शेयर ने हाल ही में काफी अच्छा बेस बनाया है। चार्ट पर मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसमें आगे तेजी की संभावना नजर आ रही है। एक्सपर्ट के मुताबिक, निवेशक इस शेयर में खरीदारी करने पर विचार कर सकते हैं।
Indian Bank Share Price Target
एक्सपर्ट ने बताया कि इंडियन बैंक के शेयर में पहला टारगेट करीब 905 रुपये का नजर आ रहा है। हालांकि, इस स्तर के आसपास शेयर में सप्लाई जोन मौजूद है। इसका मतलब है कि यहां बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है।
अगर शेयर 905 रुपये के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है, तो इसमें आगे और तेजी आ सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इस स्तर के ऊपर टिकने के बाद शेयर में 954 रुपये तक का मोमेंटम देखने को मिल सकता है।
Indian Bank Share Stop Loss
एक्सपर्ट ने खरीदारी के साथ जोखिम को ध्यान में रखने की भी सलाह दी है। उनके मुताबिक, इंडियन बैंक के शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को 793 रुपये का स्टॉप लॉस बनाए रखना चाहिए।