Multibagger Stock: 3 महीने में 177% का बंपर रिटर्न! आज भी आई 5 प्रतिशत की तेजी - आपका दांव है?

इस शेयर ने कुछ ही महीनों में निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है और अब फिर इसमें जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के हालिया बदलावों ने भी बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जानिए पूरी खबर

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Multibagger Stock: रियल एस्टेट डेवलपमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी, इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Ltd) के शेयर में आज करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है।

दोपहर 1:41 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 4.58% या 1.28 रुपये चढ़कर 29.21 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 3.59% या 1.01 रुपये चढ़कर  29.11 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दोपहर 1:23 बजे तक कंपनी के 19,69,185 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

3 महीने में 177% का बंपर रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को बीते 3 महीने में 177 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 हफ्ते में शेयर 13 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 19 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसने बड़े कॉरपोरेट पुनर्गठन किया है। कंपनी अब अपने कारोबार का फोकस रियल एस्टेट सेक्टर पर बढ़ा दिया है, जबकि वित्तीय सेवाओं में भी उसकी मौजूदगी बनी हुई है। इस बदलाव और वापसी की कहानी में कंपनी के संस्थापक समीर गहलोत की भूमिका भी अहम मानी जा रही है, जो एक बार फिर ग्रुप के प्रमुख प्रमोटर के रूप में केंद्र में हैं।

कंपनी के बारे में

Indiabulls Limited एक भारतीय लिस्टेड समूह (कॉनग्लोमरेट) कंपनी है, जो रियल एस्टेट डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लीजिंग और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कारोबार में सक्रिय है। साल 2025 के आखिर में कंपनी का रिस्ट्रक्चर किया गया था, जिसके तहत Dhani Services और Indiabulls Enterprises समेत कई इकाइयों को मिलाकर एक एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाया गया।

Read more!
Advertisement