India Q2 GDP: भारत की विकास की रफ्तार पर लगा ब्रेक!

भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती का दौर वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में जारी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की GDP ग्रोथ सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत से घटकर 5.5 प्रतिशत हो गई है। साथ ही ये अनुमान 6.5 प्रतिशत से कम रही है।

Advertisement
Retail food inflation surged to 10.87% in October, significantly eroding purchasing power.
Retail food inflation surged to 10.87% in October, significantly eroding purchasing power.

By Harsh Verma:

भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती का दौर वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में जारी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की GDP ग्रोथ सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत से घटकर 5.5 प्रतिशत हो गई है। साथ ही ये अनुमान 6.5 प्रतिशत से कम रही है। 

अर्थव्यवस्था में धीमेपन के साथ और उच्च खाद्य महंगाई के बीच शहरी क्षेत्रों में निजी उपभोग में गिरावट आई। भारी वर्षा, कमजोर कॉर्पोरेट मार्जिन और मंदी से निर्यात ने समग्र GDP प्रिंट पर दबाव डाला है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में GVA ग्रोथ 7.7 प्रतिशत से घटकर 5.6 प्रतिशत हो गई है। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की GDP ग्रोथ 6.7 प्रतिशत रही थी।

कृषि उत्पादन जुलाई-सितंबर में साल दर साल (YoY) 3.5 प्रतिशत बढ़ा, जो पिछले तिमाही में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी से अधिक था, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बढ़ोतरी पिछली तिमाही में 7 प्रतिशत से घटकर 2.2 प्रतिशत पर आ गई।

Read more!
Advertisement